छठ पूजा से पहले चंद्रपुर के नकोडा घाट में बाघ की एंट्री, दो गायों पर कि हमला, श्रद्धालु में दहाश्त
Chanpur News: चंद्रपुर में बाघ की दहशत बढ़ी। घुग्घुस और पोंभुर्णा में दो मवेशियों पर बाघ के हमले से ग्रामीणों में खौफ। छठ पूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बाघ के बंदोबस्त की मांग तेज।
- Written By: आकाश मसने
बाघ के हमले से घायल गाय (फोटो नवभारत)
Chandrapur Tiger Terror: चंद्रपुर जिले में बाघ की दहशत जारी है। घुग्घुस और पोंभुर्णा इलाके में मवेशियों पर बाघ के हमले से ग्रामीण दहशत में है। घुग्घुस इलाके के नकोडा घाट से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाघ द्वारा गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिए जाने की घटना से लोगों में दहशत है।
बाघ के बंदोबस्त की मांग करते हुए छठ पूजा के समय पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकोडा निवासी मधुकर अवघान की गाय पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बाघ के हमले की घटना को गाय मालिक ने अपनी आंखों से देखा। वहीं कुछ और लोगों को परिसर में बाघ नजर आया। बाघ के नजर आने से लोगों में दहशत फैल गई है।
लोगों को सावधानी बरतने कहा
भाजपा नेता ब्रिजभूषण पाझारे, नकोडा के सरपंच किरण बांदूरकर, वनरक्षक सुनीता मठानी समेत अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। सुनीता मठानी ने बताया कि यहां पाए गए पगमार्क बाघ के ही है। यहां आसपास बाघ घूम रहा है इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढ़ें:- BJP को रोकने के लिए उद्धव-राज की सुलह चाहते थे शिंदे, संजय राउत के दावे से मचा सियासी हड़कंप
उन्होंने इस घटना की जानकारी वरिष्ठों को दी। इस बीच उत्तर भारतीयों का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर नकोडा घाट पर अगले दो दिनों में महिलाओं की भीड़ एकत्र होने से श्रध्दालुओं में बाघ को लेकर दहशत निर्माण हो गई है। बाघ का तुरंत बंदोबस्त करने और पूजा के दौरान श्रध्दालुओं की सुरक्षा के लिए उपाययोजना किए जाने की मांग वनविभाग से की गई है।
पोंभुर्णा में भी बाघ ने गाय पर किया हमला
इधर चंद्रपुर जिले के पोंभुर्णा वन क्षेत्र के घोसरी उपवन क्षेत्र के चेकफुटाना में एक बाघ ने किसान धनराज कवडू पुडके की गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिससे क्षेत्र में बाघों का भय व्याप्त है। यह क्षेत्र वर्तमान में बाघों से भरा हुआ है।
बाघों के भय से किसान और पशुपालक काफी डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान हथेली पर रखकर अपने मवेशियों को चराना पड़ रहा है। वन विभाग से मांग है कि वह इस ओर ध्यान दे और बाघों पर नियंत्रण करे।
