चंद्रपुर में युवक की आत्महत्या के बाद बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी हटाए गए, CID करेगी जांच
Chandrapur CID Investigation: चंद्रपुर में कथित पुलिस प्रताड़ना और रिश्वतखोरी से परेशान युवक की आत्महत्या के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे
चंद्रपुर पुलिस स्टेशन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Suicide Case: चंद्रपुर में एक युवक द्वारा कथित पुलिस प्रताड़ना और रिश्वतखोरी से तंग आकर जहर सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या से पहले वायरल वीडियो में नामजद किए गए सिटी पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम स्थानांतरित कर दिया है।
वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसकी जिम्मेदारी राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। मामला चंद्रपुर शहर पुलिस थाना क्षेत्र का है। मृतक दिलीप यादव ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था।
झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने के आरोप
वीडियो में उसने कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, पुलिसकर्मी रुपेश पराते और महिला पुलिसकर्मी भावना रामटेके को सिटी पुलिस थाने से हटाकर कंट्रोल रूम भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA
Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
ये भी पढ़े: भारी बारिश से भंडारा की सड़कें बनीं तालाब, तकिया वार्ड के व्यापारियों को लाखों का नुकसान
चंद्रपुर आत्महत्या केस में CID जांच
मृतक के वीडियो में लगाए गए आरोपों को देखते हुए मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच राज्य सीआईडी को सौंप दी गई है। इससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
