Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड

Ashoka Restaurant License Suspended: नागपुर के प्रसिद्ध अशोका रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड। FDA की छापेमारी में किचन टेबल पर कॉकरोच, सड़ी सब्जियां और वेज-नॉनवेज मिक्स पाया गया।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 20, 2026 | 10:42 PM

अशोका हॉटेल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FDA Raid Nagpur: नागपुर के खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शहर के तथाकथित हाई-प्रोफाइल होटलों की स्वच्छता की कलई खोलकर रख दी है। शहर के वीआईपी और व्यस्त माने जाने वाले सदर इलाके में स्थित मशहूर अशोका रेस्टोरेंट, जो अपनी साख और जायके के लिए जाना जाता था, आज विवादों के घेरे में है। एक ग्राहक के सूप में मरा हुआ कॉकरोच मिलने से शुरू हुआ यह मामला अब रेस्टोरेंट के बंद होने तक पहुंच गया है।

यह सनसनीखेज घटना तब शुरू हुई जब 17 जुलाई को रेस्टोरेंट के टेबल नंबर 12 पर बैठे एक ग्राहक ने बड़े चाव से सूप का ऑर्डर दिया। जैसे ही सूप आया, ग्राहक की नजर उसमें तैर रहे एक मरे हुए कॉकरोच पर पड़ी। यह देखते ही ग्राहक के होश उड़ गए और उसने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई, जिससे वहां मौजूद अन्य ग्राहक अपनी थालियां छोड़कर खड़े हो गए। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने भी इस भारी चूक को स्वीकार किया और माफी मांगी, लेकिन तब तक बात प्रशासन तक पहुँच चुकी थी।

FDA की छापेमारी और चौंकाने वाले खुलासे

शिकायत मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक्शन मोड में आते हुए रेस्टोरेंट पर दबिश दी। शुरुआत में अधिकारियों ने सैंपल्स लेकर जांच शुरू की थी, लेकिन जांच के दौरान जो लेटेस्ट अपडेट सामने आए हैं, वे किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट

कबूतर चुराने की सजा मौत! अमरावती डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी

जांच में पता चला कि रेस्टोरेंट का किचन और स्टोरेज एरिया बीमारियों का घर बन चुका था।

  • सड़ी-गली सब्जियां: किचन में फंगस लगी हुई पत्ता गोभी, सड़े हुए टमाटर और खराब नींबू मिले, जिनका इस्तेमाल ग्राहकों का खाना बनाने में हो रहा था।
  • लाइव कॉकरोच: सबसे घिनौनी बात यह रही कि एक जिंदा कॉकरोच उस ‘पिकअप टेबल’ पर टहलता मिला, जहां से वेटर ग्राहकों को खाना परोसने के लिए ले जाते हैं।
  • क्रॉस कंटैमिनेशन: नियमों को ताक पर रखते हुए वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। साथ ही कच्चे और पके हुए भोजन के बीच कोई अंतर नहीं रखा गया था, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ था।
  • बदहाल किचन: किचन की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, फर्श पर चिकनाई जमी थी और रेफ्रिजरेटर बेहद खराब हालत में पाए गए।

लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

इन तमाम अनियमितताओं और स्वच्छता के प्रति बरती गई घोर लापरवाही को देखते हुए महाराष्ट्र FDA ने कड़ा रुख अपनाया है। अशोका रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक रेस्टोरेंट अपनी सभी कमियों को दूर नहीं कर लेता और दोबारा जांच में अधिकारी संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक यहां खाना बनाना, बेचना या परोसना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी

नागपुर जैसे शहर में, जहां लोग बड़े होटलों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, वहां अशोका रेस्टोरेंट जैसी प्रतिष्ठित जगह से ऐसी लापरवाही सामने आना शहरवासियों के लिए एक बड़ा झटका है। यह घटना उन सभी रेस्टोरेंट मालिकों के लिए एक चेतावनी है जो स्वच्छता से समझौता कर ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के खाने-पीने के शौकीनों के बीच भारी गुस्सा और दहशत का माहौल है।

Ashoka restaurant license suspended fda raid nagpur cockroach found

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:42 PM

Topics:  

  • Food and Drug Administration
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.