शादी का झांसा देकर नाबालिग से महीनों किया दुष्कर्म, चंद्रपुर के सिंदेवाही से सामने आई खौफनाक वारदात
Chandrapur News: चंद्रपुर के सिंदेवाही में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने का खुलासा। आरोपी लखन चौके को 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Sindewahi Crime News: चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना से दहल गई है। यहां एक आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई है। सिंदेवाही पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन चौके (30) को शिकायत के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उसके माता-पिता ने उसे इलाज के लिए सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है, जिससे परिजनों को गहरा सदमा लगा।
पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि लखन चौके नामक युवक ने पिछले कई महीनों से उसे प्रेम जाल में फंसाकर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
आर्थिक कमजोरी का उठाया फायदा
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। माता-पिता मजदूरी के लिए अक्सर गांव से बाहर जाते थे, जिसके कारण लड़की घर पर अकेली रहती थी। आरोपी चौके ने इसी परिस्थिति का फायदा उठाया और उसका शारीरिक शोषण किया जिसकी वजह से नाबालिग गर्भवती हो गई।
यह भी पढ़ें:- किसान डिजिटल ID में UP-महाराष्ट्र टॉप पर, 2026 तक देश के 11 करोड़ किसानों को मिलेगा पहचान पत्र
पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी
पीड़िता के माता-पिता ने 8 अक्टूबर 2025 को सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस निरीक्षक कांचन पांडे के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस निरीक्षक रानी भोंडवे के नेतृत्व में पुलिस दल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने अगले ही दिन, 9 अक्टूबर 2025 को आरोपी लखन चौके को धर दबोचा।
चंद्रपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इस घटना से सिंदेवाही क्षेत्र में तीव्र आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
