चंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
Chandrapur News PM e-Bus Scheme: पीएम ई-बस योजना के तहत चंद्रपुर को मंजूर 50 ई-बसों में से पहले चरण की 30 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू होंगी। सेवा का लाभ शहर के साथ गांवों को भी मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रपुर, पीएम ई-बस योजना, (सोर्स : नवभारत फाइल फोटो )
Chandrapur Municipal Corporation PM e-Bus Scheme: चंद्रपुर केंद्र सरकार की पीएम ई-बस योजना के तहत चंद्रपुर शहर के लिए मंजूर 50 पर्यावरण अनुकूल और AC ई-बसों में से पहले चरण में 30 बसें जल्द ही नागरिकों की सेवा में शामिल होंगी। महानगरपालिका प्रशासन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कई वर्षों के इंतजार के बाद चंद्रपुरवासियों को आधुनिक, प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित सिटी बस सेवा मिलने जा रही है।
इस सेवा का लाभ केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चंद्रपुर से 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के नागरिकों को भी मिलेगा। चंद्रपुर शहर और औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए महानगरपालिका ने केंद्र सरकार के समक्ष प्रदूषण मुक्त ई-बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। अगस्त 2023 में राज्य सरकार ने इस केंद्र प्रायोजित योजना को मंजूरी दी थी।
तीन लाख या उससे अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चंद्रपुर को शामिल करते हुए केंद्र सरकार ने 50 ई- बसों के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी है। किफायती व सुरक्षित परिवहन मनपा प्रशासन के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने से नागरिकों को किफायती दरों पर वातानुकूलित और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
महाराष्ट्र विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर जबरदस्त हंगामा, अमीन पटेल और मंत्री नितेश राणे के बीच तीखी नोकझोंक
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
दो चरणों में पूरा होगा प्रकल्प
इस परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में यातायात जाम और प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए 30 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में शेष 20 बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। इन बसों के संचालन के लिए सरकार की ओर से प्रति किलोमीटर 25 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
इन मार्गों पर चलेंगी ई-बसें
पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत चंद्रपुर से बल्लारपुर, चंद्रपुर से भद्रावती, चंद्रपुर से घुग्घुस, बामणी, आरवट-चारवट तथा मूल मार्ग के चिचपल्ली तक बसें संचालित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें:-जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
कृषि भवन परिसर में बनेगा चार्जिंग स्टेशन
- परियोजना के तहत शहर में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। कृषि भवन परिसर स्थित खाली भूखंड पर पीएम ई-बसों के लिए मुख्य बस स्टैंड और अत्याधुनिक चार्जिंग डिपो बनाया जाएगा।
- यह नया बस स्थानक शहर के मुख्य बस स्टैंड से सीधे जुड़ा रहगा।
