Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा

Maharashtra Assembly Savarkar Bharat Ratna Resolution: महाराष्ट्र विधानसभा में वीर सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव में देरी पर सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 11:27 AM

वीर सावरकर और सुधीर मुनगंटीवार (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Sudhir Mungantiwar On Veer Savarkar Bharat Ratna: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सावरकर को ‘भारत रत्न’ देने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के भीतर की ही बड़ी रार खुलकर सामने आ गई है। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने के प्रस्ताव में हो रही प्रशासनिक देरी को लेकर सदन में 9 जुलाई को जमकर घमासान हुआ।

इस मुद्दे पर किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के ही वरिष्ठ और कद्दावर विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी ही महायुति सरकार को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया। मुनगंटीवार की तीखी नाराजगी के बाद सदन में पैदा हुई असहज स्थिति को संभालने के लिए खुद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को आगे आकर आधिकारिक स्पष्टीकरण देना पड़ा।

शेतकऱ्यांची फसवणूक आणि कायद्यातील पळवाटा यामुळे निर्माण झालेले गंभीर संकट आज विधानसभेत ठामपणे मांडत कठोर कायदेशीर उपाययोजनांची मागणी केली. pic.twitter.com/qWGH0Ve0CH — Sudhir Mungantiwar (@SMungantiwar) July 10, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Chembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड

महाराष्ट्र विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर जबरदस्त हंगामा, अमीन पटेल और मंत्री नितेश राणे के बीच तीखी नोकझोंक

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड

सुधीर मुनगंटीवार ने जताई सरकार से नाराजगी

बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए याद दिलाया कि पिछले सत्र में सरकार ने सावरकर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव जल्द लाने का लिखित आश्वासन दिया था। उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा, “अगर सत्ता में आने के बाद आपकी मूल राजनीतिक विचारधारा ही बदल गई है, तो मैं इस संवेदनशील मसले को सदन में दोबारा कभी नहीं उठाऊंगा।” उन्होंने सीधे तौर पर सरकार के काम करने के तौर-तरीकों को उनकी विचारधारा के विपरीत बताया।

ये भी पढ़ें- सड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!

विधानसभा स्पीकर ने स्थिति की स्पष्ट

सुधीर मुनगंटीवार के इस सीधे हमले के बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सदन के सामने स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि कार्य संचालन सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ इस विषय पर समय की कमी के कारण चर्चा नहीं हो सकी थी। अध्यक्ष नार्वेकर ने भरोसा दिलाया कि यह प्रस्ताव छूटना पूरी तरह अनजाने में हुआ है और अगले विधानसभा सत्र में इसे पूरी सावधानी के साथ सदन के पटल पर लाया जाएगा।

बीजेपी के एजेंडे पर खड़े हुए सवाल

गौरतलब है कि बीजेपी साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय से ही वीर सावरकर को भारत रत्न देने का मसला अपने चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) में प्रमुखता से उठाती रही है। वर्तमान में केंद्र और महाराष्ट्र दोनों ही जगह बीजेपी और उसके एनडीए (NDA) सहयोगियों की पूर्ण बहुमत वाली सरकार होने के बावजूद इस तकनीकी चूक और देरी ने पार्टी के भीतर की आंतरिक नाराजगी और अंतर्विरोधों को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

Savarkar bharat ratna resolution sudhir mungantiwar slams govt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 11:00 AM

Topics:  

  • Bharat Ratna
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Sudhir Mungantiwar
  • Veer Sawarkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.