2 दिसंबर को होगी चंद्रपुर मनपा आरक्षण की घोषणा, कल से प्रारंभ होगी प्रक्रिया
Chandrapur Municipal Corporation Reservation: चंद्रपुर जिले में 2 दिसंबर को महानगर पालिका के आरक्षण की घोषणा की जाने वाली है। कल से इसके प्रस्ताव हेतु प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो रही है।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रपुर महानगर पालिका (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: लंबे समय से चंद्रपुर शहर में सभी जनप्रतिनिधि जिस घोषणा की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे उसकी प्रक्रिया गुरुवार 30 अक्टूबर से शुरु हो रही है। चंद्रपुर मनपा ने मंगलवार देर शाम यह जानकारी दी है। जिसमें राज्य चुनाव आयोग के हवाले से कहा गया है कि चंद्रपुर नगर निगम के आम चुनाव हेतु आरक्षण निर्धारण कार्यक्रम की घोषणा हुई है और इसके प्रस्ताव हेतु प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो रही है।
यह कार्यक्रम 4 नवंबर तक चलेगा। उसके बाद 2 दिसंबर को आरक्षण की घोषणा अंतिम रुप से होगी। राज्य चुनाव आयोग ने चंद्रपुर समेत 28 नगर निगमों हेतु चुनावी आरक्षण निर्धारण कार्यक्रम घोषित किया है। आयोग द्वारा प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार, आरक्षित सीटों की संख्या निर्धारित करने और राज्य चुनाव आयोग के अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक चलेगी।
8 नवंबर को आरक्षण ड्रॉ की सार्वजनिक सूचना
इसके बाद, आरक्षण ड्रॉ की सार्वजनिक सूचना 8 नवंबर 2025 को समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी। आरक्षण ड्रॉ 11 नवंबर 2025 को होगा और इसके परिणाम राज्य चुनाव आयोग के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद, 17 नवंबर 2025 को आरक्षण का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा और नागरिकों से आपत्तियां व सुझाव मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढ़ें – नागपुर में सड़क के बाद रेल पटरियां जाम, बच्चू कडू का बड़ा ऐलान, बोले- देवाभाऊ को किसानों का खून पसंद
आपत्तियां व सुझाव दाखिल करने की तारीख
आपत्तियां व सुझाव दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। संबंधित नगर आयुक्त प्राप्त आपत्तियों व सुझावों पर विचार कर निर्णय लेंगे। आयोग के अनुमोदन के बाद, 2 दिसंबर 2025 को निर्धारित प्रारूप में अंतिम आरक्षण सरकारी राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा।
