Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जंग के घोड़े बारात में नहीं नाचते’, तंज से बढ़ा विवाद, दिल्ली में तय हुआ चंद्रपुर महापौर-उपमहापौर का फार्मूला

Congress Internal Rift Chandrapur: चंद्रपुर मनपा का विवाद दिल्ली में सुलझा! प्रतिभा धानोरकर गुट को महापौर और वडेट्टीवार गुट को उपमहापौर पद। जानें क्या है कांग्रेस का नया सत्ता फॉर्मूला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 04, 2026 | 09:21 AM

चंद्रपुर महानगरपालिका (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Mayor Election 2026: चंद्रपुर मनपा में सत्ता को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के बीच जारी जंग मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद थम गई है। बैठक में हुए निर्णय के अनुसार सांसद प्रतिभा धानोरकर के गुट का महापौर और विजय वडेट्टीवार गुट का उपमहापौर बनाया जाएगा। इसके अलावा समर्थन देने वाले गुट को स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा। बताया जाता है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सपकाल के ही फार्मुले को दिल्ली में मान लिया गया।

‘जंग में जाने वाले घोड़े बारात में नहीं नाचते’

दिन भर चले घटनाक्रम की बात की जाए तो दोनों नेताओं के बीच चल रहे मनमुटाव और अंतर्कलह में हर दिन नया मोड़ सामने आ रहा था। इस बीच सांसद धानोरकर ने पुनः एक बार वडेट्टीवार के खिलाफ तंज कंसते हुए कहा कि, जंग में जाने वाले घोड़े बारात में नहीं नाचते है। धानोरकर ने अपने व्हाट्सएप एकाउंट पर इस प्रकार का स्टेटस रखते हुए वडेट्टीवार की आलोचना की थी।

वडेट्टीवार गुट की मान्यता लंबित

मनपा में निर्वाचित हुए वडेट्टीवार समर्थक पार्षदों ने मंगलवार को भी संभागीय आयुक्त कार्यालय में अपने गुट को मान्यता देने के लिए जद्दोजहद की, किंतु आयुक्त ने उनके गुट की मान्यता को प्रलंबित रखा है। इस गुट ने सोमवार को भी आयुक्त कार्यालय के चक्कर काटे थे। उक्त पार्षदों का कहना है कि, उनके पास पार्षदों की संख्या अधिकतर होने से उनके गुट तथा गटनेता को ही मान्यता दी जाए।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा चुनाव: 13 दिन शेष, चुनावी खर्च का नहीं दिया हिसाब तो होगी कड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में बिकेगा अमेरिकी कपास, India-US ट्रेड डील पर कांग्रेस का आरोप- किसान नहीं, ट्रंप चला रहे सरकार

हर प्रभाग में संयुक्त भ्रमण: मनपा का ग्राउंड-लेवल एक्शन, सड़क-पानी-स्वच्छता पर फोकस

मराठवाड़ा की संजीवनी: संभाजीनगर का राज्य कैंसर संस्थान, 42 हजार मरीजों का सहारा बना कैंसर अस्पताल

उल्लेखनीय है कि, इसके पहले भी सांसद धानोरकर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को साथ लेकर कांग्रेस गुट को मान्यता देने की अर्जी आयुक्त कार्यालय में लगाई थी। उन्होंने कांग्रेस गुटनेता के रूप में सुरेंद्र अड़बाले का नाम भी घोषित कर दिया है।

आयुक्त पर सत्ता का दबाव : वडेट्टीवार

इस बीच कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि, संभागीय आयुक्त सत्ता के दबाव में काम करते हुए उनके समर्थित पार्षदों को महापौर चुनाव में मतदान से वंचित रखने की साजिश के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, उनके पास पार्षदों की संख्या अधिक होने से चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस गुट के तौर पर उनके गुट को ही मान्यता मिलनी चाहिए। किंतु आयुक्त उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।

6 पार्षदों के प्रमाणपत्र नदारद

विजय वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि, संभागीय आयुक्त नवनिर्वाचित पार्षदों से निर्वाचन प्रमाणपत्र की मांग कर रही है। किंतु 6 पार्षदों के ओरिजनल निर्वाचन प्रमाणपत्र नदारद है। उन्होंने चंद्रपुर मनपा आयुक्त से निर्वाचन प्रमाणपत्र की सर्टिफाइड कॉपी लेकर सबमिट की है, किंतु अब आयुक्त सर्टिफिकेट नदारद होने संबंधी पुलिस शिकायत की कॉपी सबमिट करने पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि, अगर आयुक्त उनके गुट को नामंजूर कर वैसा लिखित रूप में दें तो इसके खिलाफ कोर्ट में जाने को तैयार है।

जनविकास सेना ने समर्थन हटाने की दी धमकी

इस बीच कांग्रेस के समर्थन पर निर्वाचित हुए जनविकास सेना के पार्षदों के गुट ने कांग्रेस से अपना समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख ने कहा है कि, उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में चुनाव लड़ा था, अब जबकि मनपा में सत्तास्थापना को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद नही थम रहा है, ऐसे में अगर मनपा में भाजपा का महापौर सत्तासीन होता है तो जनविकास सेना कांग्रेस से अपना समर्थन वापस ले लेगी।

यह भी पढ़ें – अजित की मौत ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा? राउत के बयान से महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल, विजिबिलिटी का दावा झूठा

उन्होंने कहा कि, चंद्रपुर के मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ मतदान करते हुए कांग्रेस को बहुमत के करीब पहुंचाया है। अगर कांग्रेसी नेताओं के आपसी झगड़े में मनपा में भाजपा सत्तासीन होती है तो, इस शहर के न तो मतदाता कांग्रेस को माफ करेंगे और वे भी कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे।

वडेट्टीवार पार्षदों समेत दिल्ली पहुंचे

चंद्रपुर मनपा में सत्तास्थापना के लिए कांग्रेसी नेताओं के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने वडेट्टीवार और धानोरकर को दिल्ली बुलाया गया था। मंगलवार 3 फरवरी को विधायक वडेट्टीवार अपने 18 समर्थित पार्षदों समेत मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। वहीं सांसद धानोरकर भी मौजूद थीं। वडेट्टीवार ने पहले ही आलाकमान पर सत्ता स्थापना का जिम्मा छोड़ दिया था।

Chandrapur municipal corporation mayor election congress delhi compromise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 09:21 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Congress
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.