हर प्रभाग में संयुक्त भ्रमण: मनपा का ग्राउंड-लेवल एक्शन, सड़क-पानी-स्वच्छता पर फोकस
Sambhajinagar Municipal Ward Survey: मनपा आयुक्त के निर्देश: हर प्रभाग में नगरसेवकों संग संयुक्त भ्रमण कर सड़कों, पानी, स्वच्छता व ड्रेनेज जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Urban Services: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव की प्रभाग रचना के बाद प्रत्येक प्रभाग में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मौके पर जाकर देखने और उनके त्वरित समाधान के लिए आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार नव निर्वाचित नगरसेवकों को साथ लेकर प्रभाग वाईज भ्रमण किया जाए, ताकि स्थानीय समस्याओं की वास्तविक जानकारी एकत्र की जा सके। इस वर्ष पहली बार छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका का चुनाव 29 प्रभागों में संपन्न हुआ है।
चुनाव के माध्यम से कुल 115 नगरसेवक निवर्वाचित हुए हैं। इनमें 28 प्रभागों से चार-चार नगरसेवक चुने गए हैं, जबकि एक प्रभाग से तीन नगरसेवक चूने गए है। 16 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, लेकिन अभी तक महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं हुआ है, यह चुनाव 10 फरवरी को प्रस्तावित है, जिसके बाद नगरसेवकों का औपचारिक कार्य प्रारंभ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल
एक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
नासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Sambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
इस बीच प्रशासन ने पहल करते हुए वार्ड अधिकारियों, उप अभियंताओं और संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक प्रभाग में नगरसेवकों के साथ प्रत्यक्ष भ्रमण करें। इस दौरान सड़कों की स्थिति, जलापूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और नागरिकों की दैनिक समस्याओं का निरीक्षण किया जाए।
यह भी पढ़ें:-मराठवाड़ा की संजीवनी: संभाजीनगर का राज्य कैंसर संस्थान, 42 हजार मरीजों का सहारा बना कैंसर अस्पताल
10 प्रमुख समस्याओं की सूची की जाएगी तैयार
मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने यह भी निर्देश दिए है कि प्रभाग भ्रमण के दौरान सामने आने वाली गंभीर प्रकृति की दस प्रमुख समस्याओं की अलग सूची तैयार की जाए और उन पर स्त्वरित कार्रवाई की जाए, प्रशासन का मानना है कि इससे आगामी दिनों में प्रभाग स्तर पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा, प्रभागवार निरीक्षण और प्रत्यक्ष संकद से शहर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से लंबित नागरिक समस्याओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस पहल से विकास कार्य अधिक सुनियोजित और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।
