Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में बिकेगा अमेरिकी कपास, India-US ट्रेड डील पर कांग्रेस का आरोप- किसान नहीं, ट्रंप चला रहे सरकार

India-US Trade Deal 2026: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला! मुकुल वासनिक बोले- "महाराष्ट्र में बिकेगा विदेशी कपास, बदहाल होगा भारतीय किसान।" जानें क्या है पूरा विवाद।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 04, 2026 | 08:55 AM

मुकुल वासनिक (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mukul Wasnik Congress: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के नेताओं ने जमकर प्रहार किया है। उन्होने इसे भारत के किसानों के साथ धोखा करार दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने अपना कार्यालय और सरकार चलाने का दायित्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दिया है। जो वाशिंगटन से भारत सरकार चला रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा है कि इस ट्रेड डील का खराब पक्ष यह रहेगा कि महाराष्ट्र में अमेरिका का कपास बिकेगा। इसके अलावा वहां के ड्राई फ्रूट सोयाबीन तक भी भारत में आएंगे, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसान बदहाल होंगे। उनको भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य मुकुल वासनिक ने कहा कि क्या अब महाराष्ट्र में अमेरिकी कपास बिकेगा।

आधी रात को ट्रेड डील का ऐलान क्यों?

वहां के लिहाज से यहां पर खेती तय होगी। आखिर क्या वजह है कि आधी रात को ट्रेड डील का ऐलान किया गया। इसमें क्या छुपाया गया है। इतना ही नहीं, ट्रेड डील की जानकारी सबसे पहले भारत में अमेरिका के राजदूत ने दी। यह बताता है कि इस सरकार ने किस तरह से अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

कुंभ से पहले गोदावरी की जंग: जलकुंभी हटाने 43 लाख का प्लान, 15 ग्राम पंचायतों को मिलेंगी नावें

क्रैश से 9 मिनट पहले अजित पवार ने किससे की थी बात? आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने, जानें क्या कहा

NEP 2020 के नाम पर भ्रम, 10वीं पासिंग पर बोर्ड से स्पष्टीकरण की मांग; 35% नियम अब भी लागू

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मची अफरातफरी, आदोशी टनल के पास पलटा गैस टैंकर, मुंबई जाने वाली सभी लेन बंद

क्या वजह है कि ट्रेड डील जैसी जानकारी प्रधानमंत्री ने स्वयं और सीधे नहीं दी। मुकुल वासनिक ने कहा कि इस डील में ऐसा क्या छुपा हुआ है कि सरकार ने सदन में इसको लेकर जानकारी नहीं दी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार पहले भी तीन काले किसान कानून लेकर आई थी।

यह भी पढ़ें – दिल्ली दौरा छोड़ बारामती पहुंचे शरद पवार; अदाणी के साथ 45 मिनट की मीटिंग से गहराया सस्पेंस, सियासी हलचल तेज

जिसके विरोध के दौरान कई किसानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। लेकिन किसानों और देश के विरोध की वजह से इस सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर होना पड़ा। एक बार फिर ऐसा ही होगा। क्या वजह है कि जब संसद चल रही है।

किसान विरोधी सरकार – कांग्रेस

उस समय संसद को विश्वास में लिये बिना पर्दे के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों और आम लोगों के हितों को बेचने का कार्य किया है। कांग्रेस जनहित और किसान हित के इस मुददे पर चुप नहीं रहेगी।

यही वजह है कि कांग्रेस ने सदन के अंदर सरकार से जवाब मांगा है और बहिगर्मन भी किया है। यह लड़ाई हम सड़क, खेत खलिहान तक ले जाएंगे, प्रधानमंत्री को यह बताना होगा कि उन्होंने देश के किसान और किसानी को किस दवाव में बेचा है, यह सरकार किसान विरोधी है। इसने एक बार फिर साबित किया है।

Congress slams india us trade deal american cotton maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 08:55 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.