Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब

Chandrapur MSRTC: MSRTC द्वारा लागू 2 रुपये स्वच्छता अधिभार से चंद्रपुर विभाग ने 65 दिनों में 58.50 लाख रुपये वसूले, लेकिन बस स्टैंड्स और बसों में गंदगी से यात्रियों में भारी असंतोष है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 24, 2026 | 10:31 AM

चंद्रपुर बस स्टैंड (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur MSRTC Swachhata Surcharge: चंद्रपुर राज्य परिवहन महामंडल ने 15 अप्रैल 2026 से प्रत्येक यात्री टिकट घर 2 रुपये ‘स्वच्छता अधिभार निधि’ वसूलने का निर्णय लागू किया है। यात्रियों से ली जाने वाली यह राशि व्यक्तिगत स्तर पर कम दिखाई देती है, लेकिन राज्यभर के साथ-साथ चंद्रपुर विभाग में इससे बड़े पैमाने पर राजस्व एकत्र हो रहा है। हालांकि, इस अतिरिक्त शुल्क के बावजूद बस स्टैंड और बसों में अपेक्षित स्तर की स्वच्छता नहीं दिखाई देने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर ST विभाग से पिछले 65 दिनों में लगभग 29 लाख 25 हजार यात्रियों ने यात्रा की है। प्रत्येक टिकट पर 2 रुपये के हिसाब से विभाग ने 58 लाख 50 हजार रुपये स्वच्छता अधिभार के रूप में एकत्र किए हैं। इतनी बड़ी राशि जमा होने के बावजूद चंद्रपुर मुख्य बस स्टेशन सहित कई बस स्टेंडों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने की बात यात्रियों द्वारा कही जा रही है।

चंद्रपुर एक औद्योगिक जिला होने के कारण यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार, शिक्षा और विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए प्रतिदिन हजारों नागरिक एसटी सेवा का उपयोग करते हैं। राज्य सरकार की ‘महिला सम्मान’ योजना के तहत महिलाओं को यात्रा किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलने के कारण महिला यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन

गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार

भंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार

ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल

ऐसी स्थिति में यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने के बावजूद बस स्टैंडों की सफाई, विश्राम कक्षों की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अपेक्षित स्तर पर नहीं होने से असंतोष बढ़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्वच्छता अधिभार और वास्तविक स्वच्छता व्यवस्था के बीच स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। ऐसे में एसटी प्रशासन को इस निधि के उपयोग में अधिक पारदर्शिता लाते हुए बस स्टैंड और बसों को स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है।

268 बसें यात्रियों की सेवा में

चंद्रपुर ST विभाग में वर्तमान में 268 ST बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों से प्रतिदिन औसतन 45 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इसके चलते केवल स्वच्छता अधिभार से विभाग को प्रतिदिन लगभग 90 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। मासिक स्तर पर यह राशि लाखों में पहुंच रही है और वर्षभर में करोड़ों रुपये जमा होने की संभावना जताई जा रही है।

स्वच्छता की जिम्मेदारी जाएगी कंपनी के पास

सूत्रों के अनुसार, चंद्रपुर शहर बस स्टेशन की सफाई व्यवस्था जल्द ही स्मार्ट कंपनी की सौंप जाने की प्रक्रिया में है। इसके चलते वर्तमान एजेंसी द्वारा सफाई कार्यों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने की चर्चा है। बस स्टेशन परिसर में कई स्थानों पर कचरा जमा होने तथा शौचालयों की स्वच्छता को लेकर यात्रियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:-  भारी बारिश में ठिय्या: ‘डीबीटी हमारे हक का, नही किसी के बाप का’ जैसे नारे से आदिवासी छात्रों ने किया आंदोलन

स्वच्छता अधिभार से प्राप्त निधि का उपयोग बसों की सफाई, बस स्टैंड परिसर को स्वच्छ रखने, चालक-परिचालक विश्राम कक्षों की देखभाल, शौचालयों के रखरखाव और अन्य स्वच्छता सुविधाओं पर किया जाना अपेक्षित है। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस निधि के उपयोग की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सफाई का कार्य स्मार्ट कंपनी को

चंद्रपुर ST विभागीय नियंत्रक छगन दिवसे ने कहा है कि  “बस स्टेशन की सफाई का कार्य स्मार्ट कंपनी को सौपा गया है। स्वच्छता की नियमित जांब की जाती है। यदि कहीं कमी पाई जाती है तो संबंधिती के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।”

Chandrapur msrtc swachhata surcharge complaints dirty bus stations 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 10:31 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News
  • MSRTC Bus Stations

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.