Chandrapur Forest Fire: नवरगांव के जंगलों में भयंकर आग, सावली में कचरा जलाते समय भड़की भीषण आग
Chandrapur Forest Fire: चंद्रपुर के नवरगांव जंगल में भीषण आग से वन्यजीवों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं सावंगी दीक्षित में कचरा जलाने से लगी आग गांव तक पहुंच गई, जिसे पुलिस ने काबू किया।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकत्मक तस्वीर
Chandrapur Forest Fire: चंद्रपुर जिले के नवरगांव गांव में सोमवार शाम को उपवन क्षेत्र के जंगल में अचानक भयंकर आग लगने की गंभीर घटना सामने आयी। खासकर रत्नापुर टेकडी, पेंढरी इलाके के जंगलों में यह आग भीषण रूप ले चुकी है, जिससे कीमती जंगल के संसाधनों और जंगली जानवरों के अधिवास को भारी नुकसान पहुंचा है।
बढ़ते तापमान और हवा की वजह से आग तेजी से फैल रही है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, वनविभाग की तरफ से आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। जंगल में हर तरफ सूखे पत्ते होने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
इसलिए, वन अधिकारी ब्लोअर मशीन और ‘फायर लाइन’ तैयार करके आग को और फैलने से रोकने का काम कर रहे हैं। हाल ही में, जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। परंतु उसके बाद भी आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जंगल में तेंदूपत्ते संकलन के लिए आग लगाना कोई नई बात नहीं है। ये आग अनजाने में भी लग जाती है। लेकिन, क्या नवरगांव के पास जंगल में लगी आग प्राकृतिक है या मानवनिर्मित ? इसके कारणों की जांच करने की मांग परिसर के लोगों ने की है। इसके पूर्व ब्रम्हपुरी से ऐसी घटना सामने आई थी। जहां बोडधा के पास का जंगल सुलग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
Sambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
Sambhajinagar Link Line: संभाजीनगर में अब नहीं होगी बिजली कटौती; 26 करोड़ का ‘लिंक लाइन’ प्रोजेक्ट जल्द होगा
Nashik: रसोई में गैस सिलेंडर धमाका: सातपुर में महिला गंभीर रूप से झुलसी, घर का सामान जलकर खाक
कचरा जलाने की कोशिश में लगी आग
चंद्रपुर जिले के सावली तालुका के सावंगी दीक्षित में रविवार को रात एक बजे खेत में कचरा जलाने की कोशिश में भीषण आग लग गई। अचानक आए तेज तुफान की वजह से आग फैल गई और गांव के पास नेताजी चौधरी के खेत में लगे तनस के ढेर ने जल कर भयंकर रूप ले लिया, आग गांव के घरों के बहुत करीब पहुंच गई थी। परंतु पाथरी के थानेदार नितेश डोरलीकर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। सावंगी दीक्षित में रात करीब 9 बजे तेज हवा की वजह से आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। आग का रूप देखकर गांव वालों की आंखों में आंसू आ गए।
यह भी पढ़ें:- सरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
सावंगी दीक्षित के नागरिक प्रभाकर चौधरी ने काहा “तनस के ढेर में आग लग गई, हवा की तेजी देखकर पूरे गांव में दहशत फैल गई। पायरी के थानेदार अपने स्टाफ के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे और आग पर काबू पाया।”
गांव वालों ने पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है जो मुश्किल समय में गांव की मदद के लिए पहुंचे। क्योंकि आग पहले ही लग चुकी थी, इसलिए बड़ी मुसीबत की आशंका थी। सुचना मिलते ही पाथरी पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
