Nashik: रसोई में गैस सिलेंडर धमाका: सातपुर में महिला गंभीर रूप से झुलसी, घर का सामान जलकर खाक
Nashik Satpur Fire Incident: नासिक के सातपुर में गैस सिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग से घर का सामान जल गया, हादसे की वजह गैस रिसाव मानी जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक गैस सिलेंडर ब्लास्ट,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Gas Leak Fire Incident: सातपुर के श्रमिक नगर स्थित गंगासागर नगर इलाके में कल दोपहर एक घर के रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दमकल विभाग के अनुसार, यह विस्फोट संभवतः गैस रिसाव के कारण हुआ। इस दुर्घटना में घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। घायल महिला की पहचान सोनाली रवींद्र सालवे (36) के रूप में हुई है, जिनका वर्तमान में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सालवे परिवार गंगासागर नगर में रहता है-सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। सोनाली रसोईघर में काम कर रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस धमाके की चपेट में आने से सोनाली गंभीर रूप से झुलस गई। विस्फोट के बाद आग तेजी से किचन और हॉल में फैल गई, जिससे वहां रखे कपड़े और अन्य घरेलू उपकरण जल गए।
कर्मियों ने दिखाया साहस
धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय नागरिकों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सातपुर दमकल केंद्र के जवानों ने तात्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, जवानों ने जलते हुए घर में प्रवेश कर आग पर काबू पाया और रिसते हुए जलते सिलेंडर को बाहर निकाला, घटना के बाद इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई थी, फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
यह भी पढ़ें:-नासिक में सनसनी: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल, आपत्तिजनक फोटो व 5 लाख फिरौती की मागं
नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील
घटना के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सागर जारे ने नागरिकों से सावधानी चरतने का आह्वान किया है-गैस वितरक से सिलेंडर लेते समय हमेशा डिलीवरी बॉय के सामने ही उसकी जांच करें। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही सिलेंडर स्वीकार करें ताकि ऐसी अनहोनी को टाला जा सके।
