मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
Nashik Highway Accident: नासिक के मुंबई-आगरा हाईवे पर पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक सड़क हादसा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Highway Accident Safety Issue: नासिक मुंबई-आगरा राजमार्ग पर मुंबई नाका से द्वारका के बीच स्थित होटल कोर्ट यार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सोमवार शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। एक महिंद्रा पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना ने एक बार फिर हाईवे के सर्विस रोड पर होने वाली अवैध पार्किंग और उससे उत्पन्न खतरों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे एक महिंद्रा पिकअप (एमएच 15 एफवी 9290) मुंबई नाका से द्वारका की और सर्विस रोड से जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल (एमएच 04 एमएल 4887) को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
अवैध पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुरेश लक्ष्मण भोये (उम्र 36, निवासी ठाणे) के सिर में गंभीर चोटें आई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने सहायता के लिए दौड़ लगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
दुर्घटना के कारण सर्विस रोड़ पर काफी समय तक यातायात बाधित रहा। इस मामले में मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में देर रात संबंधित पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
नागरिकों का आरोप है कि इस सर्विस रोड पर दोनों और वाहनों की अनधिकृत कतारें लगी रहती है, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है, सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के कारण चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं मिल पाता।
यह भी पढ़ें:-Nashik: रसोई में गैस सिलेंडर धमाका: सातपुर में महिला गंभीर रूप से झुलसी, घर का सामान जलकर खाक
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के वावजूद अवैध पार्किंग पर कार्रवाई न होने की कीमत आज एक निर्दोष व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस प्रशासन और मनपा इस जानलेवा पार्किंग के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएंगे।
