चंद्रपुर में बॉयफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, फिर गढ़ी सुसाइड की कहानी, 20 दिन बाद खुला राज
Chandrapur Murder Case: चंद्रपुर के दुर्गापुर में खौफनाक वारदात। 22 साल के प्रेमी ने मोबाइल चार्जर की केबल से घोंटा प्रेमिका का गला, सुसाइड का रचा नाटक। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रपुर में प्रेमी की हत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrapur Live-in Partner Killing: चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर शहर में दिन में हुई एक हत्या की घटना के बाद रात में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। घटना हालांकि 14 मार्च की है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई उजागर हो गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम अंकेश योगेश बहीरवार (22, निवासी सोनापुर, तहसील सावली) है, जबकि मृतका का नाम प्रियंका वांढरे (29, निवासी तुकूम) बताया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रियंका अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान अंकेश से हुई, जो उससे 7 वर्ष छोटा था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे प्रियंका के घर के ऊपरी मंजिल पर लिव-इन में रहने लगे।
मामूल बात को लेकर चल रहा था विवाद
पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच मामूली बातों को लेकर विवाद हो रहा था। 14 मार्च 2026 की रात अंकेश ने प्रियंका के पिता को फोन कर बताया कि प्रियंका बात नहीं कर रही है और उसने फांसी लगा ली है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां प्रियंका बेहोश अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
टॉयलेट में पहले जाने की जिद पर खूनी विवाद: पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे; CCTV वीडियो वायरल
मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
प्रारंभ में इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रियंका की मौत गला दबाने से हुई है। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने अंकेश को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें – किडनी बेच दी, जमीन छिन गई, अब मुझे इच्छामृत्यु दे दो! चंद्रपुर के किसान की दर्दभरी पुकार, CM का आदेश भी बेअसर
पुलिस ने मामला किया दर्ज
दुर्गापुर के पुलिस निरीक्षक आईपीएस गौरव कायंदे पाटिल तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार संदीप वझे और एएसआई साखरकर ने घटनास्थल से मोबाइल चार्जर और एक्सटेंशन बोर्ड जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत दुर्गापुर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
