Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टॉयलेट में पहले जाने की जिद पर खूनी विवाद: पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे; CCTV वीडियो वायरल

Agra Crime News: आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर टॉयलेट पहले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 04, 2026 | 07:32 PM

मारपीट का फोटो (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Viral CCTV Footage Of Agra Crime News: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। मामला इतना मामूली था कि शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल जाएगा। पेट्रोल पंप के शौचालय में पहले जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में लात-घूंसों और मारपीट में तब्दील हो गई।

थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की घटना

घटना थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शौचालय इस्तेमाल करने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे व्यक्ति को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान लात-घूंसे चले और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ा गया

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल

पहचान बदली, शहर बदला, फिर भी नहीं बच सका आरोपी; समीर खान हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार

श्रीरामपुर गोलीकांड का खुलासा, पालखी सुरक्षा ड्यूटी के दौरान नासिकरोड पुलिस ने दो आरोपी को घेरकर दबोचा

यह भी पढ़ें- मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि केवल टॉयलेट में पहले जाने जैसी छोटी-सी बात पर इस तरह की हिंसक मारपीट बेहद चिंताजनक है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना एत्मादपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट के आरोप राजस्थान के रहने वाले तीन लोगों पर लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और वायरल सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Crime news agra fight over petrol pump toilet turns violent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 07:32 PM

Topics:  

  • Agra News
  • Crime In UP
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.