दुर्गापुर ग्राम पंचायत की लापरवाही: वादों के बाद भी एक माह से काम ठप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Chandrapur Public Protest News: दुर्गापुर ग्राम पंचायत पर लापरवाही के आरोप, 240 नागरिकों के ज्ञापन के बाद भी काम शुरू नहीं; डी.आर. भाले ने सप्ताहभर में कार्रवाई न होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सो. सोशल मीडिया)
Durgapur Gram Panchayat Civic Issues News: दुर्गापुर ग्रामपंचायत में लोगों की पीड़ा सुननेवाला कोई है या नहीं? ऐसा संतप्त सवाल नागरिकों ने पूछा है। यहां समस्याओं का अंबार लगा है। लोगों के ध्यानाकर्ष के बाद आश्वासन तो दिया गया। परंतु पूरा महीना बीत जाने के बाद एक भी समस्या पर काम शुरु न होने से संतप्त लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
सामाजिक कार्यकर्ता डी. आर. भाले ने कहा है कि लापरवाही की हदें पार करनेवाली ग्रामपंचायत प्रशासन के खिलाफ वे तीव्र आंदोलन करने जा रहे है। उन्होने बताया कि एक महीने पहले, दुर्गापुर ग्राम पंचायत को एक ज्ञापन दिया गया था।
240 नागरिकों के हस्ताक्षरवाले इस ज्ञापन में विकास से संबधित कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और मांगे रखी गई थी। इन मांगों व सुझावों पर चर्चा भी हुई। लोगों से जुड़ी समस्याओं में, कचरे से पटे सार्वजनिक श्मशान घाट पर कुछ लोग घुसपैठ करके दीवार तोड़ने की कोशिश शुरु होने की अहम जानकारी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका
जनगणना कार्य के लिए एंड्रॉइड 12 की अनिवार्यता से शिक्षकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, निजी मोबाइल के उपयोग से असंतोष
चंद्रपुर: अल्ट्राटेक माणिकगढ़ सीमेंट जमीन विवाद सुलझाने की पहल, जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगी भूमि की नापजोख
नाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गयी थी। इसके साथ ही कुछ लोग डॉ. बाबासाहब अंबेडकर चौक पर चार पहिया वाहन पार्क कर ट्रैफिक जाम करते हैं। अंबेडकर चौक का सौंदर्याकरण किया जाए, चौक से चार पहिया और दो पहिया वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर: अमृत-2 योजना में धांधली पर मनपा आयुक्त का कड़ा प्रहार, मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार
मांगों पर कार्रवाई न होने से नागरिक नाराज
दुर्गापुर ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, और उनका बकाया वेतन जल्द से जल्द दिया जाए, ग्राम पंचायत के वार्ड 1 से 4 तक सीवेज निकास के लिए नालियों को नीचे किया जाए, और नालियों पर ठोस ढक्कन लगाए जाएं, और सीवेज पर कीटनाशक का छिड़काव किया जाए आदि महत्वूपर्ण मांगों को मंजूर किया गया था।
परंतु इस ज्ञापन को देकर एक महिना बीत गया। अब तक एक भी काम को हाथ नहीं लगाया गया है। इसलिए मज़दूर नेता और सामाजिक कार्यकर्ता डी. आर. भाले ने ग्राम पंचायत को एक स्मरणपत्र भेजा है। नागरिकों की ओर से उन्होने ग्राम पंचायत प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस सप्ताह के अंदर काम शुरु नहीं किये गए तो वे लोगों के साथ तीव्र आंदोलन करेंगे।
