विधानसभा में गूंजा पूर्वेश की मौत का दर्द, वरोरा की जलापूर्ति कंपनी ब्लैकलिस्टेड, विधायक देवतले की बड़ी कामयाबी

Purvesh Wandhare Case Warora: विधानसभा में गूंजी वरोरा की आवाज, ठेका कंपनी ब्लैकलिस्ट। विधायक देवतले के सवाल पर सरकार का एक्शन, पर नप प्रशासन पर कार्रवाई की मांग बरकरार।
Maharashtra Govt blacklists Shri Vidarbha Multiservices after MLA Karan Deotale raises the Purvesh Wandhare death case in Assembly. Citizens demand action against Warora Municipal Council.
श्रीविदर्भ मल्टीसर्विसेस को किया ब्लैकलिस्टेड (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Shri Vidarbha Multiservices Blacklisted: वरोरा शहर में पुर्वेश वांढरे नामक 4वर्षी बालक की मृत्यु का मामला विधानसभा में उठाने के बाद जलापूर्ति ठेका कंपनी श्री विदर्भ मल्टीसर्विसेस को ब्लैकलिस्टेड करने की घोषणा नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने सदन में की है।

स्थानीय विधायक करण देवतले ने 12 मार्च को ध्यानाकर्षण के माध्यम यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद मंत्री ने यह घोषणा की और साफ किया कि आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक को आदेश दिया जाएगा। किंतु नगर परिषद के खिलाफ आज तक कार्रवाई न किए जाने से नागरिकों में रोष है।

दूषित जलापूर्ति का आरोप

शहर के मालवीय वार्ड में रहने वाले सुभाष वांढरे के 4 वर्षीय बेटे पूर्वेश की 6 जुलाई 2024 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। उसकी मृत्यु नगर परिषद के नलों द्वारा हो रही दूषित जलापूर्ति से होने का आरोप किया गया। कुछ दिनों बाद पानी की जांच में वह पानी दूषित होने की बात भी सामने आ गई थी। उसके बाद नप प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी असंतोष फैल गया था।

इसके लिए भी लोगों को आंदोलन व ज्ञापन आदि करना पड़ा था। लगभग डेढ वर्ष बाद 12 जनवरी 2026 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूषित पानी से पूर्वेश की मृत्यु का खुलासा होने के बाद 13 जनवरी 2026 को जलापूर्ति ठेका कंपनी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। समाजसेवी वैभव डहाणे के साथ भाजपा पार्षद ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की थी।

स्थानीय भाजपा विधायक देवतले ने जनभावना को देखते हुए यह मुद्दा सीधा विस सत्र में उठाया। जिससे कंपनी को तो ब्लैकलिस्टेड कर दिया परंतु पूर्वेश की मृत्यु के लिए नगर पालिका पर भी अपराध दर्ज करने को लेकर आवाज उठाने की मांग अब लोग कर रहे है। समाजसेवी वैभव डहाणे ने नप अधिकारी,कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की शिकायत दी है। किंतु आज तक शिकायत की ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया ऐसा आरोप नागरिक कर रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com