चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: BSNL कार्यालय से लाखों के केबल उड़ाने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹17 लाख का माल बरामद!
Chandrapur BSNL Cable Theft: चंद्रपुर शहर पुलिस की बड़ी कामयाबी। BSNL कार्यालय से लाखों के केबल चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार। ₹17.27 लाख का माल जब्त, तांबा और वाहन बरामद।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रपुर में केबल चोरी (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur City Police: चंद्रपुर शहर पुलिस ने बीएसएनएल के पुराने जी.एम.टी. कार्यालय परिसर से लाखों रुपये मूल्य के टेलीकॉम केबल चोरी मामले का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹17,27,614 का माल जब्त किया है। पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर में अभिजीत अशोक जीवने (47 वर्ष), निवासी नगीनाबाग, चंद्रपुर, जो बीएसएनएल कार्यालय में कनिष्ठ दूरसंचार अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि वे टेलीफोन व फाइबर केबल के रखरखाव का काम देखते हैं। 21 जनवरी 2026 की शाम नियमित जांच के दौरान सब कुछ सामान्य था। लेकिन 30 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:30 बजे निरीक्षण के दौरान पुराने जी।एम।टी। कार्यालय के काउंटर क्षेत्र की प्लायर वाली छत टूटी हुई दिखाई दी। अंदर जांच करने पर स्टोर में रखा केबल चोरी होने का पता चला।
चोरी गए माल में 1200 जोड़ी केबल (लंबाई 280 मीटर, कीमत ₹8,31,332) तथा 800 जोड़ी केबल (लंबाई 186 मीटर, कीमत ₹5,46,282) शामिल हैं। कुल चोरी गया माल ₹13,77,614 का था। इस संबंध में पुलिस ने अपराध क्रमांक 161/2026 धारा 305(म), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
NEET पेपर लीक आरोपियों के घर कब चलेगा बुलडोजर? पूर्व विधायक आसिफ शेख का BJP से कड़वा सवाल
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
आरोपियों को धर दबोचा
जांच के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पयनप्पा रवि घेट्टी (35), सावरकर नगर, चंद्रपुर, नितीन बाबुराव उरकुडे (33), रेलवे स्टेशन रोड, चंद्रपुर, ललित रोशन देशभ्रतार (23), उडिया मोहल्ला, चंद्रपुर, विजयकुमार कार्तिकराम नैताम (20), प्रकाश नगर, महाकाली कॉलरी, चंद्रपुर का समावेश है।
यह भी पढ़ें – महापौर चुनाव से पहले अंडरग्राउंड कांग्रेस पार्षद, 34 के फेर ने बदले समीकरण, गठबंधन के मिले संकेत!
चंद्रपुर पुलिस ने आरोपियों से जला कर निकाला गया तांबा (चोरी के केबल से प्राप्त) तीन अलग-अलग सीलबंद पैकेट में, जिसकी कीमत ₹13,77,614 आंकी गई, तथा एक अशोक लेलैंड मालवाहक चारपहिया वाहन (₹3,50,000) जब्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े और उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलते, विलास निकोडे व डीबी पथक के अन्य कर्मचारी शामिल थे। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक विलास निकोडे कर रहे हैं।
