मधुमक्खियों का हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrapur News: बल्लारपुर तहसील के विसापुर गांव के भिवकुंड के चंद्रपुर बल्लारपुर महामार्ग के पास हनुमान मंदिर में पावन मार्गशीर्ष महीने के श्रध्दा और स्नेहभोज के कार्यक्रम में एक परिवार के 30 श्रध्दालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह घटना 15 दिसंबर की दोपहर 4 बजे हुई। इस घटना में सब्जीभाजी विक्रेता किशोर वाढई 54 को उपचार के दौरान मौत हो गई।
इससे खुशियों भरा माहौल गम में डूब गया। मार्गशीर्ष श्रध्दा के पावन महीने में हनुमान मंदिर में स्नेहभोज का आयोजन कर किशोर वाढई और उनके रिश्तेदार बडे ही हर्षोल्लास से खाना बना रहे थे। अचानक आग का धुआं ऊपर तक पहुंचने पर पेड़ पर मधुमक्खी के छाते से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। और 30 श्रध्दालु मधुमक्खियों के चपेट में आ गए।
इसमें किशोर वाढई और उनका चचेरा भाई संजय वाढई 56 दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय चंद्रपुर में भरती किया गया। किशोर की हालत और बिगड गई और उनकी मौत हो गई। मधुमक्खियों के हमले से महामार्ग पर जानेवाले यात्रियों में भी दहशत निर्माण हो गई थी। किशोर की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें – CBI रेड के 60 घंटे…कोयला घोटाले पर FIR की तैयारी, ‘रिजेक्ट’ बताकर बेचा करोड़ों टन कोयला?
खेत तालाब में डूबने से एक युवक की मौत होने का मामला मंगलवार को सामने आया। आकाश बंडू ढोक (उम्र 25) ऐसा मृतक का नाम बताया जाता है। शेगांव पुलिस थाने में मृतक के चचेरे भाई प्रदीप ढोक की शिकायत पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।
वह मानसिक रुप से परेशान था और सतत बडबडा रहा था। उसकी तबीयत अधिक बिगडने पर उसे चंद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। वहां से आने के बाद मृतक सोमवार को अचानक घर से लापता हो गया। उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गयी। पुलिस ने उसे ढूंढने की कोशिश की। परंतु वह नहीं मिला था। मंगलवार को दिवाकर डोंगरे के खेत से सटे तालाब में उसका शव तैरता पाया गया। मानसिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की होने का संदेह पुलिस ने जताया है।