मेरे साथ 6 और की किडनी निकाली, किसान ने खोला सनसनीखेज राज, बांग्लादेश से भी कनेक्शन
Cambodia Kidney Racket: कंबोडिया किडनी रैकेट में बड़ा खुलासा सामने आया है। किसान ने दावा किया है कि भारत-बांग्लादेश के 13-14 युवकों की किडनी निकाली गई। SIT जांच शुरू। सनसनीखेज आरोप सामने आए।
- Written By: प्रिया जैस
किडनी रैकेट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
International Organ Trade: चंद्रपुर में किडनी बिक्री के अवैध धंधे में अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सामने आया है। इस रैकेट के तहत भारत और बांग्लादेश के गरीब युवकों की किडनी कंबोडिया में सर्जरी कर निकालकर बेचे जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह चौंकाने वाली जानकारी नागभीड़ तहसील के मिंधूर निवासी पीड़ित किसान रोशन कुडे ने मीडिया को दी।
रोशन ने बताया कि भारत से 6 और बांग्लादेश से 7 से 8 युवकों को कंबोडिया ले जाकर उनकी किडनी निकाली गई। प्रत्येक किडनी के बदले करीब आठ लाख रुपये दिए गए। कोई भी युवक स्वेच्छा से किडनी बेचने नहीं गया था, बल्कि गरीबी, कर्ज और पारिवारिक मजबूरियों के कारण वे इस जाल में फंस गए। चंद्रपुर के एसपी मुमक्का सुदर्शन ने बताया कि इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है।
विमान से भेजा गया
कुडे के अनुसार, कोलकाता के डॉक्टर कृष्णा के माध्यम से उन्हें कंबोडिया ले जाया गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर भारत के छह युवक एकत्र हुए थे, जिनमें नाशिक और चंद्रपुर से दो युवक शामिल थे, जबकि अन्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार के अत्यंत गरीब परिवारों से थे। सभी को विमान से कंबोडिया भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
एक प्रेम ऐसा भी… पत्नी मौत का सदमा नहीं सह सका पति, दो दिन में उजड़ गया चंद्रपुर का येरकाडे परिवार
चंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
80 के दशक से उठ रही ब्रह्मपुरी को जिला बनाने की मांग, चंद्रपुर से 125 किमी की दूरी के कारण बढ़ा असंतोष
धान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
यह भी पढ़ें – नागपुर-पुणे में ‘गुजरात पैटर्न’ अपनाएगी BJP! मुंबई में नहीं लेगी रिस्क, बड़े पैमाने पर ‘काटछाट’ तय
बांग्लादेश कनेक्शन
कुडे ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के बाद 300 डॉलर मिलने पर नाशिक का एक युवक डर से वापस लौट गया। शेष 6 युवक कंबोडिया पहुंचे, जहां एक अस्पताल में उनके खून के नमूने लिए गए और बाद में सभी की किडनी सर्जरी से निकाल ली गई, उनके साथ बांग्लादेश के 7 से 8 युवक भी थे। इस प्रकार भारत और बांग्लादेश के कुल 13-से 14 युवकों की किडनी कंबोडिया में निकाले जाने की बात सामने आई है।
