धान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Chandrapur Farmers Protest: घोषित होने के बावजूद धान बोनस की राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों ने ब्रह्मपुरी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकपा के नेतृत्व में तत्काल 20,000 रुपये बोनस देने की मांग की गई।
- Written By: केतकी मोडक
किसान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)
Vidarbha Rice Sowing Bonus Delay: पूर्व विदर्भ के धान उत्पादक किसानों को घोषित बोनस राशि अब तक नहीं मिलने से नाराज किसानों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेतृत्व में चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये का धान बोनस तत्काल जारी करने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता कॉमरेड विनोद झोडगे पाटील ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले शीतकालीन विधानसभा सत्र में राज्य सरकार ने धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये बोनस देने की घोषणा की थी, लेकिन 4 महीने से अधिक समय बीत जाने और मानसून सत्र समाप्ति की ओर होने के बावजूद किसानों के खातों में बोनस की राशि नहीं पहुंची है।
आर्थिक संकट से जूझ रहे धान उत्पादक किसान
ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व विदर्भ के चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और गड़चिरोली जिलों के हजारों किसानों की आजीविका धान की खेती पर निर्भर है। खरीफ सीजन की शुरुआत में खाद, बीज, डीजल, ट्रैक्टर किराया और मजदूरी की बढ़ती लागत के कारण किसान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बोनस की राशि नहीं मिलने से खेती के लिए धन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
महाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
किसानों ने यह भी कहा कि बोनस में देरी के कारण कई किसानों को बैंक और निजी साहूकारों से कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं अतिवृष्टि, अनियमित बारिश, वन्यजीवों से फसल नुकसान और कृषि उपज के उचित दाम नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।
यह भी पढ़ें:- सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद
व्यापक आंदोलन करने की दी चेतावनी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता विनोद झोडगे पाटील ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिना किसी शर्त के धान बोनस की राशि जल्द किसानों के बैंक खातों में जमा नहीं कराई, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान गणेश झरकर, शिवराम दोनाडकर, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकरदादा सातपुते, मनीराम मंडपे, चेतन खोब्रागडे, चंदू मेश्राम, मदन खरवड़े, निलेश बनकर, दुधराम आखरे, राखी लाडे, भास्कर पानसे, टीकाराम राऊत, देवानंद खोब्रागड़े, आशीष पिलेवाण, प्रणय धोटे, ज्ञानेश्वर देशमुख, रामकृष्ण मेश्राम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
