चंद्रपुर में चुनावी हलचल तेज! भद्रावती में 29 वार्डों के लिए आरक्षण की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
Ward reservation News: चंद्रपुर जिले की भद्रावती नगर पालिका चुनाव में 29 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
- Written By: आकाश मसने
भद्रावती नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhadravati Municipal Corporation Elections: चंद्रपुर जिले की भद्रावती नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार 8 अक्टूबर को नगर पालिका सभागार में 29 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई। इस आरक्षण के अनुसार महिला और पुरुष दोनों ही इन वार्डों से चुनाव लड़ सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संदीप भस्के ने की, जबकि नगरपालिका की मुख्याधिकारी डॉ. विशाखा शेलकी, पूर्व नगराध्यक्ष, नगरसेवक, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। बैठक में 14 प्रभागों में विभाजित 29 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई।
घोषित आरक्षण में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म
- प्रभाग 1: (अ) ओबीसी महिला, (ब) सर्वसाधारण
- प्रभाग 2: (अ) अनुसूचित जाति महिला, (ब) सर्वसाधारण
- प्रभाग 3: (अ) अनुसूचित जाति महिला, (ब) सर्वसाधारण
- प्रभाग 4: (अ) अनुसूचित जाति, (ब) ओबीसी महिला
- प्रभाग 5: (अ) अनुसूचित जाति, (ब) सर्वसाधारण महिला
- प्रभाग 6: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
- प्रभाग 7: (अ) ओबीसी महिला, (ब) सर्वसाधारण
- प्रभाग 8: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
- प्रभाग 9: (अ) अनुसूचित जाति, (ब) सर्वसाधारण महिला
- प्रभाग 10: (अ) अनुसूचित जमाती महिला, (ब) सर्वसाधारण
- प्रभाग 11: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
- प्रभाग 12: (अ) ओबीसी, (ब) सर्वसाधारण महिला
- प्रभाग 13: (अ) अनुसूचित जाति महिला, (ब) सर्वसाधारण
- प्रभाग 14: (अ) अनुसूचित जमाती, (ब) ओबीसी महिला, (क) सर्वसाधारण महिला
यह भी पढ़ें:- बिजली कर्मचारी आज से हड़ताल पर, महाराष्ट्र में MESMA हुआ लागू, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
राजनीतिक हलचल तेज
इस घोषणा के साथ ही भद्रावती शहर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। कई पुराने नेता और पूर्व नगराध्यक्ष भी सक्रिय हो गए हैं और आगामी चुनाव में भाग लेने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस आरक्षण से चुनावी मैदान में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी और महिलाएं भी अधिक सक्रिय रूप से राजनीति में भाग लेंगी। इस बार के चुनाव में ओबीसी, अनुसूचित जाति और जमाती वर्ग के उम्मीदवारों की भूमिका निर्णायक हो सकती है।
नगर पालिका चुनाव में वार्ड आरक्षण की घोषणा ने न केवल राजनीतिक दलों की रणनीतियों को बदल दिया है, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी चुनाव के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ा दी है।
