-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Ballarpur Property Dispute Son Daughter In Law Murder Father
संपत्ति के लिए हुई हत्या, चंद्रपुर में बेटे-बहू ने बेरहमी से पिता को मारा, अरोपी फरार
- Written By: केतकी मोडक
Chandrapur Murder News: चंद्रपुर में संपत्ति विवाद के चलते 65 वर्षीय उपेंद्र काटीक पर घातक हमला हुआ; बेटे राजू व बहू रवलिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, दोनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस जांच तेज।

हत्या प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Chandrapur Property Dispute Murder Case: चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में संपत्ति विवाद के चलते 65 वर्षीय वृद्ध पिता के सिर पर कपड़े धोने वाली लकड़ी की बैट (मोगरी) से जानलेवा हमला कर उनकी हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला बल्लारपुर में सामने आया है। इस मामले में बल्लारपुर पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे राजू काटीक और बहू रवलिका राजू काटीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक उपेंद्र काटीक (65) बल्लारपुर के फुलसिंग नाईक वार्ड क्षेत्र के निवासी थे। उनका बड़ा बेटा रविंद्र उपेंद्र काटीक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हैदराबाद में रहकर एक सुरक्षा रक्षक (सिक्योरिटी गार्ड) के रूप में कार्य करता है। रविंद्र काटीक द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका छोटा भाई राजू काटीक संपत्ति के विवाद को लेकर अपने माता-पिता से अक्सर झगड़ा और मारपीट करता था।
10 जून की रात को उपेंद्र काटीक पर जानलेवा हमला होने की जानकारी रविंद्र को फोन के माध्यम से मिली थी। अगले दिन उन्हें सूचित किया गया कि उनके पिता की हालत अत्यंत गंभीर है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
बल्लारपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया
सूचना मिलते ही रविंद्र तत्काल हैदराबाद से नागपुर शहर स्थित शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें थीं और वे बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर थे। शिकायत के अनुसार, संपत्ति के विवाद में राजू काटीक और उसकी पत्नी रवलिका ने मिलकर उपेंद्र काटीक के सिर पर कपड़े धोने वाली बैट से ताबड़तोड़ हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल अवस्था में उन्हें पहले बल्लारपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान 24 जून को उपेंद्र काटीक ने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद नागपुर की अजनी पुलिस ने अस्पताल में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया (इनक्वेस्ट पंचनामा) पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
शुरुआत में हादसे का रूप देने का प्रयास; पुलिस जांच में जुटी
इस मामले में शुरुआत में आरोपियों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई थी कि वृद्ध उपेंद्र काटीक बाथरूम में अचानक फिसलकर गिर गए थे और उसी से उन्हें चोट आई थी। हालांकि, पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़े बेटे रविंद्र काटीक ने बल्लारपुर पुलिस थाने पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई और साक्ष्यों के साथ आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के कारण उनके छोटे भाई और बहू ने मिलकर पिता की निर्मम हत्या की है।
यह भी पढ़ें:- दाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
इस शिकायत के आधार पर 26 जून को बल्लारपुर पुलिस ने आरोपी राजू काटीक और रवलिका राजू काटीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं।
मामले की आगे की गहन जांच पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले कर रहे हैं तथा पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वृद्ध पिता की मौत के मामले में सगे बेटे और बहू पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज होने से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है।
Ballarpur property dispute son daughter in law murder father
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
Jul 19, 2026 | 09:26 PMगुयाना में बड़ा हादसा…116 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, मची चीख पुकार, सामने आईं डरावनी तस्वीरें
Jul 19, 2026 | 09:22 PMक्या MBBS के बाद हर डॉक्टर कमाता है लाखों? जानिए सबसे अधिक सैलरी वाले मेडिकल करियर विकल्प
Jul 19, 2026 | 09:21 PMSPMCIL में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, लीगल, फाइनेंस, टेक्निकल और साइबर सिक्योरिटी पदों पर मौका; जानें योग्यता
Jul 19, 2026 | 09:19 PMसोनम वांगचुक कल खत्म कर देंगे अनशन अगर…पत्नी गीतांजलि का संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान!
Jul 19, 2026 | 09:14 PM‘मैं उसे जानता ही नहीं’, शाहरुख खान पर बोले अन्नू कपूर- उससे पूछिए, उसने मेरे साथ काम करके कुछ सीखा या नहीं
Jul 19, 2026 | 09:06 PMठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
Jul 19, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM












