Chandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
Road Rage Case: वरोरा के आनंदवन चौक पर बस का हॉर्न बजाने जैसी मामूली बात पर साई ट्रैवल्स के चालक और परिचालक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर बस में भारी तोड़फोड़ की।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Horn Caused Road Rage: वरोरा के आनंदवन चौक पर बस का हॉर्न बजाने जैसी मामूली बात पर साई ट्रैवल्स के चालक और परिचालक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर बस में भारी तोड़फोड़ की।चंद्रपुर जिले के वरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आनंदवन चौक परिसर में रोड रेज का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की शाम को यात्री बस का हॉर्न बजाने जैसी अत्यंत मामूली बात को लेकर कुछ स्थानीय दबंगों ने एक निजी ट्रैवल्स बस के चालक और कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल बस स्टाफ को बेरहमी से पीटा, बल्कि लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर बस के आगे और पीछे के शीशे भी पूरी तरह तोड़ दिए। इस दुस्साहसिक वारदात से चौक परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।
आनंदवन चौक पर सवारियां बैठाने के दौरान शुरू हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित चालक पुरुषोत्तम नीलकंठ गुडदे (उम्र 52 वर्ष, निवासी शेडेगांव, तहसील चिमूर) वरोरा के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रवीण वरगंठीवार की ‘साई ट्रैवल्स’ (वाहन क्रमांक MH-34/ BZ-5131) में बतौर मुख्य चालक के रूप में कार्यरत हैं। यह निजी बस प्रतिदिन चिमूर से चंद्रपुर मार्ग पर नियमित रूप से यात्री परिवहन का कार्य करती है। शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे के दौरान यह बस हमेशा की तरह वरोरा के मुख्य आनंदवन चौक पर यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी हुई थी।
लोहे की रॉड से किया हमला
सवारियां बैठाने के बाद जब बस चिमूर की दिशा में रवाना होने लगी, तब आगे का रास्ता साफ करने के लिए चालक पुरुषोत्तम गुडदे ने सामान्य रूप से हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर वरोरा निवासी अनूप पाटिल और उसके साथ आए दो अज्ञात व्यक्ति अचानक भड़क गए। इन लोगों ने सीधे बस के केबिन के पास आकर चालक और कंडक्टर आशीष दोडके के साथ जोर-जोर से विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
नासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
विवाद इतना बढ़ गया कि एक अज्ञात आरोपी ने पास में रखी भारी लोहे की रॉड से चालक पुरुषोत्तम के सिर पर सीधा हमला बोल दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मुख्य आरोपी अनूप पाटिल और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने आए कंडक्टर आशीष दोडके को भी बस से नीचे खींचकर लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद हमलावरों ने हाथ में लिए डंडों से बस के आगे और पीछे के मुख्य शीशों पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। इस तोड़फोड़ के कारण बस मालिक को लगभग 40 हजार रुपये का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है।
यह भी पढें:- मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
वरोरा पुलिस थाने में अपराध दर्ज
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बस स्टाफ को “तुम्हें बाद में देख लेंगे” जैसी गंभीर भुगत लेने की धमकी देते हुए मौके से तेजी से फरार हो गए। घायल चालक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस पूरी घटना के बाद चालक पुरुषोत्तम गुडदे ने वरोरा पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य नामजद आरोपी अनूप पाटिल तथा दो अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
