नासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस महिला कर्मचारी उत्पीड़न और धर्मांतरण दबाव मामले में SIT ने एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल को आरोपी निदा खान को पनाह देने के आरोप में नोटिस जारी किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक टीसीएस मामला, महिला उत्पीड़न, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Woman Harassment Case: नासिक टीसीएस कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ उत्पीड़न, छेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के चर्चित मामले में विशेष जांच दल ने अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को छिपने के लिए आश्रय (पनाह) उपलब्ध कराने के आरोप में छत्रपति संभाजीनगर के एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल को एसआईटी ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उसे सोमबार 25 मई को नासिक में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवलाली कैंप इलाके की पीड़ित युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन उत्पीड़न करने का आरोप मुख्य संदिग्ध पर है। इसके अलावा, उसकी महिला सहकमों निदा खान सहित अन्य लोगों पर पीड़िता से छेड़छाड़ करने, उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
छत्रपति संभाजीनगर से पकड़ी गई थी निदा खान
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही निदा खान फरार चल रही थी। अदालत द्वारा उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद एसआईटी ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। जांच के दौरान एसआईटी को खुफिया जानकारी मिली कि निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में अपने रिश्तेदारों की मदद से छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मतीन पटेल के संदिग्ध के ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाई और निदा खान को हिरासत में लेकर नासिक ले आई।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
इस घटनाक्रम के बाद, फरार संदिग्ध को आश्रय और सहायता प्रदान करने के आरोप में मतीन पटेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसआईटी अब मतीन पटेल से सघन पूछताछ करेगी। इसमें निदा खान उसके संपर्क में कैसे आई, उसे किसके कहने पर छिपाया गया और क्या इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं, जैसे कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत जांच होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:-शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
पूछताछ में नगरसेवक मतीन खोलेंगे कई राज
धर्मांतरण और उत्पीड़न के इस संवेदनशील मामले में संदिग्ध को पनाह देने का आरोप लगने के बाद एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसआईटी के नोटिस के बाद सोमवार को उनके नासिक में पूछताछ के लिए उपस्थित होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और इस पूछताछ में कौन से नए व चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं।
