मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
Mumbai UP Bihar Summer Special Trains में गर्मियों की छुट्टियों के चलते भारी भीड़ उमड़ रही है। 35 स्पेशल ट्रेनें चलने के बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे और जनरल कोच खचाखच भरे हुए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई से यूपी ट्रेन में भीड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai UP Bihar Summer Special Trains Ticket: मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि सेंट्रल रेलवे द्वारा 35 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा।
एलटीटी, सीएसएमटी और पुणे से गोरखपुर, पटना, बनारस और समस्तीपुर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि जनरल कोच खचाखच भरे हैं। परेशानी सिर्फ जाने वालों की नहीं, बल्कि वापस मुंबई लौटने वाले यात्रियों को भी है, जिन्हें टिकट ही नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में यात्रियों की टेंशन बढ़ गई है। मुंबई में नौकरी-धंधा करने वाले ज्यादातर लोग गर्मियों में अपने गांव लौटते हैं।
कोई बच्चों की छुट्टियों में परिवार से मिलने, तो कोई शादी या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जाते हैं। इस बार भी कुछ यही स्थिति दिखाई दे रही है, लेकिन टिकट संकट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव जाने और आने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है, जिस वजह से वे मजबूरन अनारक्षित डिब्बों में बैठकर सफर करने को बाध्य हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सनकी आशिक का खूनी खेल! कांदिवली में 12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चेहरे पर चाकू से 16 बार किया वार
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Mumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
कई यात्रियों का कहना है कि गांव जाने का टिकट तो मिल भी गया था, लेकिन लौटने का टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए नियमित गाड़ियों के अलावा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
35 स्पेशल ट्रेनों से 6.80 लाख यात्री कर रहे यात्रा
मध्य रेलवे के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे से गोरखपुर, बनारस, दानापुर, समस्तीपुर, बलिया और पटना जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है। अधिकांश ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच फुल हो जा रहे हैं।
वहीं जनरल डिब्बों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण यात्रा करना मुश्किल हो गया है। मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों पर जबरदस्त दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि सेंट्रल रेलवे द्वारा 35 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा।
मुंबई, ठाणे, कल्याण और पुणे से अपने मुलुक जाने वाले हजारों यात्रियों को लंबी वेटिंग, भीड़भाड़ और टिकट संकट का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार यूपी रूट की करीब 25 स्पेशल ट्रेनों में लगभग 3.80 लाख यात्रियों, जबकि बिहार रूट की 10 ट्रेनों में 3 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं। इन ट्रेनों से रेलवे को 125 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई हुई है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
महंगे निजी बसों का सहारा
हाल ही में मुंबई से बनारस गई सुषमा दुबे ने कहा कि उन्हें अचानक गांव जाना पड़ा। इस बीच जब टिकट निकालने की कोशिश की, तो नहीं मिली। ऐसे में उन्हें 3500 रुपए देकर निजी बस से मुलुक जाना पड़ा, हालांकि, अब उन्हें वापसी के टिकट भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे। महिला यात्री की तरह ही कई भुक्तभोगी अन्य यात्रियों ने मांग की है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त फेरे और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करे, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए धीरेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट
