मध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
Mumbai Local Train Update: मध्य रेल ने इगतपुरी-कसारा के बीच 12 से 16 मई तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान कसारा लोकल ट्रेनें आसनगांव में शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।
- Written By: रूपम सिंह
मध्य रेल सोर्स- सोशल मीडिया)
Central Railway Kasara Block: मध्य रेल ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग द्वारा इगतपुरी-कसारा सेक्शन के बीच विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की गई है। यह अभियान मुख्य रूप से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
12 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलने वाले इस ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन विभिन्न तकनीकी कार्यों को अंजाम देगा, जिससे भविष्य में रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह ब्लॉक अलग-अलग चरणों में लिया जाएगा।
12 और 13 मई को दोपहर 3.50 बजे से शाम 5.50 बजे तक दो-दो घंटे का विशेष ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इसके अतिरिक्त, 13 से 16 मई के बीच मध्य रात्रि में भी सुबह 3 बजे से 5 बजे तक कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिन के समय होने वाले ब्लॉक से स्थानीय यातायात पर प्रभाव पड़ेगा, जबकि मुंबई मध्यरात्रि के ब्लॉक से सामान्य परिचालन में कोई विशेष बाधा नहीं आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
अकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
विधान परिषद में गूंजा शिरपुर-पातुर बस सेवा का मुद्दा, परिवहन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
यह भी पढ़ें:- Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
उपनगरीय सेवाओं में बदलाव और ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, समयसारिणी किया है साझा
- ब्लॉक की अवधि के दौरान कसारा सेक्शन की उपनगरीय सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
- सीएसएमटी से कसारा जाने वाली एन 19, एन 21 और एन 23 लोकल ट्रेनों को आसनगांव स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा, जिसे तकनीकी भाषा में शॉर्ट टर्मिनेशन कहा जाता है।
- इसी प्रकार, कसारा से करने प्रस्थान वाली एन 24, एन 28 लोकल ट्रेनें कसारा के बजाय आसनगांव से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। यात्रियों की सुविधा के एन 26 और मध्य रेल लिए रेलवे ने ब्लॉक से पहले और बाद की अंतिम व पहली ट्रेनों की समयसारिणी भी साझा की है।
- राहत की बात यह है कि इस विशेष ब्लॉक का लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नियमित संचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, यदि कोई ट्रेन पहले से विलंब से चल रही है, तो उसे परिचालन संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है।
- मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुरक्षा और रखरखाव अभियान के दौरान रेलवे का सहयोग करें और यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारणी की जांच कर लें।
