‘भगवान कृपा कर दो, मंत्री पद बचाओ…’,शनिदेव की शरण में महाराष्ट्र के 2 मंत्री
Shanidev Temple : कृषि मंत्री कोकाटे और मंत्री संजय शिरसाठ जो इन दिनों विभिन्न कारणों से राजनीतिक संकट में हैं, ने भगवान शनि से अपने और अपने लोगों पर से साढ़ेसाती का संकट दूर करने की प्रार्थना की।
- Written By: आंचल लोखंडे
शनिदेव की शरण में महाराष्ट्र के 2 मंत्री (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Shanidev Temple : महायुति सरकार में दो मंत्री माणिक राव कोकाटे व संजय शिरसाट की कुर्सी पर तलवार लटकी हुई है। ऐसे में दोनों मंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए भगवान शनिदेव की शरण में गए हैं। विधान मंडल सत्र के दौरान अपने मोबाइल फोन पर कथित रूप से रमी खेलने को लेकर विवादों में फंसे कोकाटे ने शनिवार को नंदुरबार जिले के प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
उन्होंने शनिदेव से सभी आरोपों से मुक्ति और अपने मंत्री पद बचाने की गुहार लगाई। पूजा के बाद कोकाटे ने कहा कि उन्होंने शनिदेव से राज्य में किसानों के कल्याण के लिए सूखा दूर करने के अलावा सभी के जीवन से साढ़ेसाती खत्म होने की कामना की है।
राजनीतिक संकट में घिरे कोकाटे
नंदुरबार- राज्य के कृषि मंत्री और जिले के पालकमंत्री एडवोकेट माणिकराव कोकाटे ने शनिवार को शनिमंडल स्थित शनिदेव मंदिर में दर्शन कर अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की। विभिन्न कारणों से राजनीतिक संकट में घिरे कोकाटे ने शनिदेव से अपने और जनता पर आए साढ़ेसाती के संकट को दूर करने की प्रार्थना की। उनके नंदुरबार दौरे और शनि पूजा की राजनीतिक गलियारों में तीखी चर्चा हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ मंजूर, संजय शिरसाट बोले- निवेश के साथ कानून व्यवस्था प्राथमिकता
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
मक्का खरीद पर भिड़े पालकमंत्री शिरसाट और सांसद कल्याण काले, छत्रपति संभाजीनगर की समीक्षा बैठक में गरमाया माहौल
विवादास्पद बयान
कोकाटे पिछले कुछ समय से विधानसभा में कथित रमी मामले और सरकार व किसानों को लेकर अपने विवादास्पद बयानों के कारण चर्चा में हैं। विपक्ष ने उनके इस्तीफे की भी मांग की है, और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि मंगलवार (29 तारीख) को उनके बारे में फैसला लिया जाएगा। इसी पृष्ठभूमि में, यहां दौरे पर आए कोकाटे ने शनिमंडल जाकर शनिदेव की पूजा-अर्चना की।
ये भी पढें: मराठवाड़ा में बारिश ने दी किसानों को बड़ी राहत, बांधो में भी पर्याप्त जलभंडारण
शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना
नंदुरबार के दौरे पर आए मंत्री कोकाटे ने शनिमंडल गांव पहुंचकर भगवान शनिदेव की पूजा की। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शनिदेव का अभिषेक किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रार्थना की कि ‘लोगों पर से साढ़ेसाती दूर हो और हम पर आया संकट भी टल जाए।’ चूंकि शनिमंडल देश में साढ़ेसाती मुक्त मंदिर के रूप में जाना जाता है, इसलिए कहा जाता है कि कोकाटे ने राजनीतिक संकटों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शनिदेव की पूजा की।
कोकाटे पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा
कोकाटे के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष डॉ. अभिजीत मोरे के साथ स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उनकी धार्मिक यात्रा ने नंदुरबार ज़िले में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। जैसे-जैसे कोकाटे पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है, सबकी नज़र इस बात पर है कि यह धार्मिक यात्रा उनके भविष्य के राजनीतिक सफ़र के लिए क्या संकेत देती है।
शनिमंडल मंदिर का महत्व…
नंदुरबार जिले का शनिमंडल गांव अपने शनिदेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर साढ़ेसाती और शनि दोष से मुक्ति दिलाने वाला एक पवित्र मंदिर माना जाता है। देश भर से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं और अपने कष्टों के निवारण हेतु प्रार्थना करते हैं। इसलिए, कई राजनेता भी यहां दर्शन के लिए आते हैं।
