Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव ठाकरे के दौरों पर संजय शिरसाट का तंज: ‘खानापूर्ति और खबरों में बने रहने की कोशिश, अहंकार से डूबी पार्टी’

Maharashtra Politics News: मंत्री संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र दौरों को महज 'खानापूर्ति' बताया। वहीं सीएम शिंदे ने कहा कि फडणवीस को धोखा देने वाले 'कपटी मित्रों' की अच्छी पहचान है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 28, 2026 | 09:23 AM

मंत्री संजय शिरसाट, उद्धव ठाकरे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Politics Sanjay Shirsat: छत्रपति संभाजीनगर में मंत्री संजय शिरसाट ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा उनकी पार्टी के बागी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किए जाने की शनिवार को आलोचना की और इसे खबरों में बने रहने के उद्देश्य से किया गया महज ‘खानापूर्ति करने’ वाला दौरा करार दिया। शिवसेना नेता ने आरोप लगाया कि ठाकरे का अहंकार उनकी पार्टी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि बागी सांसदों ने पहले केवल उनकी वजह से चुनाव जीते थे। ठाकरे ने पार्टी के उन छह सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट में शामिल हो गए थे।

शिरसाट ने कहा कि उद्धव ठाकरे का यह दौरा महज ‘खानापूर्ति करने’ वाला है। इसका मकसद केवल यह दिखाना है कि जिन सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया, उन्होंने उनके निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया है। यह केवल इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को खबरों के जरिये पता चले कि वह उनके निर्वाचन क्षेत्रों में गए थे।

ठाकरे और उनकी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक ही विमान से नागपुर की यात्रा की। मुझे नहीं लगता कि उनके बीच कोई बातचीत हुई लेकिन बातचीत होनी चाहिए क्योंकि राजनीति में इसका महत्व होता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार

गोंदिया में 9,351 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील

दाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी

चंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख

ठाकरे ने इससे पहले दावा किया था कि बागी सांसदों ने पिछले लोकसभा चुनाव केवल उनकी वजह से जीते थे। शिरसाट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह का अहंकार विपक्षी गुट को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे का अहंकार उनकी पार्टी को खत्म कर रहा है। शिरसाट ने कहा कि अगर सभी लोग आपकी वजह से चुनाव जीते थे तो पिछले विधानसभा चुनाव में उनके (शिवसेना-यूबीटी) विधायकों की संख्या 63 से घटकर 20 क्यों रह गई?

यह भी पढ़ें:- नासिक रिंगरोड के लिए 20 गांवों का 1534 करोड़ रूपय का मुआवजा पैकेज घोषित, जिलाधिकारी की किसानों को अहम सलाह

फडणवीस को कपटी मित्रों की पहचान

शुक्रवार को नागपुर जाने के लिए सीएम देवेन्द्र फडणवीस और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक ही विमान में सफर किया, इसे लेकर राजनीतिक चर्चा का बाजार का गर्म है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने कहा कि सीएम फडणवीस काफी स्मार्ट है और उन्हें कपटी मित्रों की अच्छी पहचान है। उन्होंने कहा कि फडणवीस को अच्छी तरह से याद है कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने उन्हें किस तरह धोखा देते हुए कांग्रेस के साथ सरकार बना ली थी, ऐसे में अब फडणवीस इस तरह के कपटी मित्रों पर विश्वास नहीं करने वाले हैं।

Sanjay shirsat slams uddhav thackeray tour eknath shinde fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 09:23 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Sanjay Shirsat
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.