Buldhana News: पंढरपुर जा रहे 1506 श्रद्धालुओं का खामगांव में स्वागत, विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस रवाना

Vitthal Darshan Express: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर खामगांव से 1506 श्रद्धालुओं को लेकर विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस पंढरपुर के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन पर वारकरियों का स्वागत और पूजा-अर्चना की गई।
khamgaon vitthal darshan express pandharpur yatra warkari welcome
विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Buldhana Pandharpur Yatra:आषाढ़ी एकादशी उत्सव के अवसर पर 1,506 श्रद्धालुओं को लेकर विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस का पहला जत्था खामगांव रेलवे स्थानक से पंढरपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर, विधानसभा समन्वयक ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में खामगांव विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने वारकरियों का स्वागत किया। सबसे पहले, रेलवे स्थानक परिसर में टाल और मृदंग की ध्वनि के साथ वारकरी दिंडी निकाली गई और विट्ठल नाम का जाप किया गया।

इसके बाद, दादगांव ता नांदुरा निवासी गणेश काटे और सौ सुनंदा गणेश काटे और जवला बु. ता. शेगांव के सुभाष जगदेव म्हसने और सौ संगीता सुभाष म्हसने के हाथो विट्ठल रुक्मिणी की पूजा की और आरती की। वारकरी दंपत्ति का स्वागत किया गया।

खामगांव में वारकरी दिंडी का आयोजन

इसके साथ ही, विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस की पूजा की गई और स्थानक प्रबंधक, चालक और गार्ड का शॉल, टोपी और मालाओं से स्वागत किया गया। इसी दौरान, पंढरपुर के लिए रवाना हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं को नाश्ते के पैकेट, केले और पानी की बोतलें वितरित की गईं।

विट्ठल दर्शन एक्सप्रेस को दी गई विदाई

इस समय बुलढाणा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, खामगांव विधानसभा कांग्रेस पार्टी के समन्वयक ज्ञानेश्वर पाटिल, शेगांव तहसील कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश्वर शेजाले, खामगांव शहरध्यक्ष स्वप्नील ठाकरे पाटिल, कार्याध्यक्ष किशोरआप्पा भोसले, अजय तायडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा ठाकरे, स्मिता भोसले, महिला कांग्रेस के शहराध्यक्ष सरबजीतकौर सलुजा, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अचलेश्वर दिपके, सोशल मीडिया के शहराध्यक्ष अक्षय शंकरवार, किसान काँग्रेस के तहसील अध्यक्ष प्रकाश इंगले, गिरीश देशमुख, सरपंच निलेश देशमुख समेत आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com