-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Maa Durga Gupt Navratri Navami 5 Achook Upay Manokamna Poori Mata Ashirwad
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
- Written By: सीमा कुमारी
Maa Durga Ashirwad:गुप्त नवरात्र की नवमी पर ये 5 अचूक उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा और मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है। जानिए गुप्त नवरात्र की नवमी पर कौन-से काम करना आपको सफलता दिला सकता है।

मां दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया)
Gupt Navratri Navami Par Kya Kare : गुप्त नवरात्रि की आखिरी दिन यानी कि महानवमी है। 15 जुलाई से शुरू हुई गुप्त नवरात्र आज 22 जुलाई को समाप्त हो रही है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामान्य रूपों की जगह दस महाविद्याओं की विशेष साधना और तंत्र-मंत्र गुप्त रूप से किए जाते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, यदि गुप्त नवरात्र के 9 दिन में विधि-विधान से पूजा-पाठ नहीं कर पाए हैं तो भी आज नवमी तिथि पर आखिरी दिन पूजा व उपाय करके मां दुर्गा की कृपा पा सकते है। जानिए गुप्त नवरात्र की नवमी पर कौन-से काम करना आपको सफलता दिला सकता है?
-
मां मातंगी की पूजा करें
गुप्त नवरात्र की नवमी के दिन मां मातंगी की पूजा के लिए चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां मातंगी का मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। उन्हें चंदन, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप तथा नैवेद्य अर्पित करें। साथ ही ‘ॐ ह्रीं ऐं भगवत्यै मातंग्यै नमः’ के मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। भोग लगाकर आरती करें।
-
कन्या पूजन करें
गुप्त नवरात्र की नवमी के दिन मां मातंगी की पूजा के अलावा,नवमी तिथि पर कन्या पूजन करें। हिंदू धर्म शास्त्रों में 2 साल से 9 साल तक की कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। लिहाजा आज 9 कन्याओं को हलवा-पूरी का सम्मानपूर्वक सात्विक भोजन कराएं उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें, भेंट दें। साथ ही आज किसी गरीब-जरूरतमंद को भी अपनी सामथ्यअनुसार दान दें।
ये भी पढ़ें–Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
नवमी के दिन हवन करें। इसके लिए गाय के गोबर के उपले, गुग्गल, लोबान, अक्षत आदि सामग्री के साथ 2 साबुत लौंग मिलाकर हवन करें। घर में विधि-विधान से किया गया हवन घर की नकारात्मकता को दूर करेगा। साथ ही नकारात्मक शक्तियों से बचाएगा।
-
मां लक्ष्मी की पूजा करें
नवमी तिथि पर रात्रि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें खीर का भोग, कमल और गुलाब के फूल अर्पित करें तथा कमलगट्टे की माला से मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
-
गुप्त दान करें
नवरात्र में अपनी साधना और दान को गुप्त रखा जाता है। जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार धन, अन्न या वस्त्र दान करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
Maa durga gupt navratri navami 5 achook upay manokamna poori mata ashirwad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 04:35 PMCJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PMExplainer: क्या हूतियों की नई धमकी से मच जाएगा वैश्विक तेल संकट? समझिए लाल सागर का पूरा खेल
Jul 22, 2026 | 04:34 PMतेज हवाओं के साथ मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Jul 22, 2026 | 04:33 PMइनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
Jul 22, 2026 | 04:31 PM12 साल में शिक्षा बजट आधा, गडकरी के मंत्रालय का तीन गुना बढ़ा आवंटन; रामचंद्र गुहा ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 04:30 PMYavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
Jul 22, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














