- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bsp Protest Akola Neet Paper Leak Demands Strict Action
NEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
Akola NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के खिलाफ अकोला में बसपा ने प्रदर्शन कर दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर पार्टी ने राज्यव्यापी तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: रूपम सिंह

बसपा ज्ञापन सौंप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Akola NEET Paper Leak Protest: अकोला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में हुए व्यापक पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी बसपा ने तीव्र भूमिका अपनाई है।एक आधिकारिक ज्ञापन के माध्यम से बसपा ने सरकार और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि देशभर के 22 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं और बसपा ने महाराष्ट्र सरकार के साथसाथ केंद्र सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया है।
बसपा ने कहा कि गरीब, पिछड़े और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों ने कर्ज लेकर और दिनरात मेहनत करके डॉक्टर बनने का सपना देखा था, लेकिन एनटीए की लापरवाही ने उनके सपनों को अंधकार में धकेल दिया। इस घोटाले के तार नाशिक और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से जुड़े हैं, जहां पेपर माफिया और उच्चभ्रू अपराधियों का सिंडिकेट सक्रिय है।
इसे राज्य सरकार की खुफिया तंत्र की विफलता बताया गया है। बसपा ने आरोप लगाया कि सरकार केवल छोटे आरोपियों को निशाना बना रही है, जबकि मुख्य सूत्रधार और उच्च अधिकारियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। पार्टी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
दोषियों को मृत्युदंड जैसी दी जाए कठोर सजादोषियों को मृत्युदंड जैसी कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके। आगामी पुनर्परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और गड़बड़ीमुक्त होनी चाहिए। साथ ही छात्रों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई सरकार करे और उनके यात्रा व परिवहन खर्च का वहन करे।
यह भी पढ़ें:- दर्यापुर हत्याकांड: आनंदनगर में तनाव, न्याय के लिए आक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव, फास्ट ट्रैक की मांग
एनटीए के शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। बसपा ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित छात्रों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो पार्टी महाराष्ट्र भर में सड़क पर उतरकर तीव्र जनआंदोलन करेगी। छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए बसपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
ज्ञापन देते समय बसपा के अकोला जिलाध्यक्ष एड. मनीष मस्के, जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ धामोडे, जिला सचिव रामकृष्ण इंगले, पार्टी कार्यकर्ता विजय गणवीर, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिरसाट, धम्मा वाघमारे सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Bsp protest akola neet paper leak demands strict action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










