- Hindi News »
- Maharashtra »
- Botanical Garden Drainage Water Leakage Crisis Chhatrapati Sambhajinagar
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
Sambhajinagar Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर के सिडको एन-8 स्थित बॉटनिकल उद्यान में सीधे मुख्य नाले में गंदा पानी छोड़ने से दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है, जिससे मनपा प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: रूपम सिंह

नाले (सोर्स-सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Botanical Garden Cidco N8 Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर के सिडको एन-8 स्थित मनपा के बॉटनिकल उद्यान में मुख्य नाले में सीधे दूषित पानी छोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद मनपा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नालों में ड्रेनेज और सीवेज का पानी मिलाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
हाल ही में मनपा आयुक्त अमोल येड़गे ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नालों में सीवेज छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मनपा के ही अधीन आने वाले बॉटनिकल उद्यान परिसर में बड़े पाइप के माध्यम से सीधे मुख्य नाले में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन आम लोगों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दे रहा है, लेकिन अपने ही विभाग में हो रहे उल्लंघन को नजरअंदाज किया जा रहा है।
बॉटनिकल उद्यान शहर के प्रमुख पर्यटन और मॉर्निंग वॉक स्थलों में गिना जाता है। रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक यहां टहलने, जॉगिंग करने और परिवार के साथ घूमने आते हैं। लेकिन नाले में छोड़े जा रहे गंदे पानी के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह के समय बदबू इतनी अधिक होती है कि वहां रुकना मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
4500 शिक्षक गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को सिखाएंगे मराठी; प्रताप सरनाईक ने किया बड़े अभियान का ऐलान
मनपा ने भूमिगत गटर योजना के तहत छत्रपति संभाजीनगर शहर की सीवेज लाइन को एसटीपी प्रोजेक्ट से जोड़कर गंदे पानी के शुद्धिकरण की व्यवस्था बनाई थी। इस योजना का उद्देश्य नालों और प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना था। हालांकि, शहर के कई हिस्सों में अब भी ड्रेनेज लाइनें सीधे नालों से जुड़ी होने के कारण योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला; गले मिलकर अपराधी ने गर्दन पर फेरा चाकू
नागरिकों ने मांग की है कि बॉटनिकल उद्यान में हो रहे इस नियम उल्लंघन की तत्काल जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि मनपा अपने ही विभागों में नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं कर पा रही है, तो आम नागरिकों से सख्ती की अपेक्षा करना उचित नहीं है। अब इस मामले में संबंधित विभाग और प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर शहरवासियों की नजर बनी हुई है।
Botanical garden drainage water leakage crisis chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMमध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 नहीं, 28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक
May 26, 2026 | 11:31 AMकन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
May 26, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












