- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bmc Received 75 Applications For Euthanasia In Mumbai Living Will Process Explained
मुंबई में ‘इच्छामृत्यु’ की मांग: 75 लोगों ने BMC को सौंपी ‘लिविंग विल’, क्या मौत चुनना अब होगा आसान?
Mumbai Euthanasia Applications: मुंबई में 75 लोगों ने बीएमसी के पास इच्छामृत्यु के लिए आवेदन किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 'लिविंग विल' जमा करने की यह प्रक्रिया कानूनी बहस का केंद्र बन गई है।
- Written By: आकाश मसने

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Euthanasia Applications living will Process: आर्थिक राजधानी मुंबई में ‘गरिमापूर्ण मृत्यु’ के अधिकार को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के पास अब तक 75 नागरिकों ने इच्छामृत्यु के लिए औपचारिक आवेदन जमा किए हैं। यह कदम देश के पहले कोर्ट-मंजूर इच्छामृत्यु मामले के बाद आया है, जिसने लोगों को गंभीर बीमारी या लाचारी की स्थिति में गरिमा के साथ जीवन त्यागने के विकल्प पर सोचने को मजबूर कर दिया है।
क्या है इन आवेदनों की मुख्य मांग?
इन 75 आवेदकों ने अपने दस्तावेजों में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि यदि वे भविष्य में किसी ऐसी लाइलाज बीमारी का शिकार होते हैं या किसी हादसे के बाद ‘कोमा’ जैसी स्थिति में पहुंच जाते हैं—जहां रिकवरी की कोई उम्मीद न हो, तो उन्हें मशीनों के सहारे जीवित रखने के बजाय इच्छामृत्यु का विकल्प दिया जाए। इसके लिए इन लोगों ने ‘लिविंग विल’ (Living Will) तैयार कर उसे नोटरी करवाया है और संबंधित वार्ड अधिकारियों को सौंपा है।
BMC की भूमिका और कानूनी पेच
मुंबई की पूर्व मेयर रितु तावड़े ने इस संवेदनशील मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “बीएमसी इन आवेदनों को केवल एक कस्टोडियन (संरक्षक) के रूप में सुरक्षित रख रही है। हमें इन दस्तावेजों को रखने की अनुमति तो है, लेकिन इन्हें लागू करने का अधिकार हमारे पास नहीं है। अंततः यह जिम्मेदारी परिवार और मेडिकल बोर्ड की होती है।”
सम्बंधित ख़बरें
कैप्टन खरात मामले में सुषमा अंधारे का बड़ा धमाका: केसरकर, चाकणकर और गोडसे पर लगाए गंभीर आरोप, फोटो किए जारी
हेल्थकेयर का ग्लोबल हब बनेगा महाराष्ट्र, ‘पल्स 2026’ में बोले CM फडणवीस और सुनेत्रा पवार
मुंबई लोकल सर्विस: सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे में मेगा ब्लॉक, रविवार को कई ट्रेनें डायवर्ट और रद्द
संसद में गूंजा धारावी पुनर्विकास मुद्दा, वर्षा गायकवाड ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत में ‘पैसिव यूथेनेशिया‘ (Passive Euthanasia) यानी निष्क्रिय इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दिए जाने के बाद, बीएमसी ने हर वार्ड में मेडिकल अधिकारियों को इन ‘लिविंग विल’ के रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। इच्छुक व्यक्ति को एक निर्धारित नोटरी फॉर्मेट में दस्तावेज तैयार कर अपने क्षेत्रीय वार्ड ऑफिस में जमा करना होता है।
हरीश राणा केस: वह मामला जिसने राह दिखाई
इस पूरी कानूनी प्रक्रिया के पीछे हरीश राणा का मामला एक मिसाल बना। 31 वर्षीय हरीश राणा भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्हें कोर्ट ने इच्छामृत्यु की मंजूरी दी थी। 2013 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान चौथी मंजिल से गिरने के कारण हरीश कोमा में चले गए थे। 11 साल तक बिस्तर पर रहने के बाद, उनके माता-पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जीवनरक्षक उपकरण हटाने की अनुमति दी। एम्स (AIIMS) में पेलिएटिव केयर के दौरान उनका निधन हुआ, जिसने भारत के मेडिकल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा को मिली ‘इच्छा मृत्यु’ की अनुमति, AIIMS हटाएगा लाइफ सपोर्ट
प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की तैयारी
वर्तमान में इच्छामृत्यु के आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। आवेदनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार अब एक ऑनलाइन पोर्टल या ऐप विकसित करने पर विचार कर रही है। इससे नागरिक आसानी से अपनी ‘लिविंग विल’ रजिस्टर कर सकेंगे और प्रशासन के पास एक पारदर्शी डेटाबेस मौजूद रहेगा। फिलहाल, स्पष्ट नियमों के अभाव में बीएमसी केवल कूरियर और रिकॉर्ड कीपर की भूमिका निभा रही है।
Bmc received 75 applications for euthanasia in mumbai living will process explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीएड सीईटी परीक्षा में बड़ा ‘धोखा’! सर्वर ठप होने से परीक्षा रद्द, केंद्रों पर छात्रों का भारी हंगामा
Mar 28, 2026 | 12:52 PMकैप्टन खरात मामले में सुषमा अंधारे का बड़ा धमाका: केसरकर, चाकणकर और गोडसे पर लगाए गंभीर आरोप, फोटो किए जारी
Mar 28, 2026 | 12:48 PMSubhash Ghai Animation: सुभाष घई का बड़ा कदम, अब एनीमेशन में दिखेगा उनकी कहानियों का जादू
Mar 28, 2026 | 12:45 PMनागपुर मनपा में ‘प्रोटोकॉल’ पर संग्राम! हाई-प्रोफाइल बैठक से विपक्ष के नेता का नाम गायब, भड़के संजय महाकालकर
Mar 28, 2026 | 12:44 PMभंडारा के बैंकों का ‘रिपोर्ट कार्ड’: सेंट्रल बैंक 128% के साथ ‘टॉपर’, यूको बैंक 15% पर फेल!
Mar 28, 2026 | 12:36 PMहेल्थकेयर का ग्लोबल हब बनेगा महाराष्ट्र, ‘पल्स 2026’ में बोले CM फडणवीस और सुनेत्रा पवार
Mar 28, 2026 | 12:36 PMजेवर एयरपोर्ट का आगाज: एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी NCR की सूरत!
Mar 28, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

BJP के दिग्गज नेताओं पर महिला के गंभीर आरोप! इन लोगों के नाम सामने आने से मचा बवाल- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:56 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM












