Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC Exit Poll: मुंबई में टूटेगा ठाकरे का 30 साल का किला? महायुती को भारी बहुमत का अनुमान

BMC Exit Poll 2026: बीएमसी चुनाव एग्जिट पोल के अनुसार मुंबई MMR में महायुती को बहुमत मिल सकता है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जबकि उद्धव गुट को बड़ा झटका संभव है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 15, 2026 | 10:22 PM

BMC Election 2026 प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Municipal Election: एशिया की सबसे धनी महानगरपालिका बीएमसी (BMC) सहित महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं के लिए मतदान की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। चुनाव के दौरान लगे आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद अब सभी की निगाहें शुक्रवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। एग्जिट पोल के शुरुआती रुझान महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं। अनुमानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य के सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना दूसरे नंबर पर रह सकती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 30 वर्षों से मुंबई पर राज करने वाली उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है।

मतदाताओं के रुख ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई एमएमआर (MMR) का सरदार कौन होगा। एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई, नवी मुंबई, मीरा भायंदर और ठाणे सहित अधिकांश नगर निगमों में महायुती को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है।

MMR में मराठी वोटों का ध्रुवीकरण और बंटवारा

इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा ‘मराठी अस्मिता’ का था, जिसे ठाकरे बंधुओं ने प्रमुखता से उठाया। हालांकि, मतदान के रुझान बताते हैं कि इस बार मराठी मतदाता एकजुट नहीं रहा। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में लगभग 65% मराठी मतदाताओं ने यूबीटी-मनसे गठबंधन को वोट दिया, लेकिन 35% मराठी वोट बीजेपी-शिंदे गठबंधन की ओर शिफ्ट हो गए। इसके साथ ही, लगभग 75% से ज्यादा अमराठी (गैर-मराठी) मतदाताओं का एकतरफा समर्थन महायुती को मिला है। परप्रांतीय और उत्तर भारतीय बहुल इलाकों में हुए भारी मतदान ने बीजेपी के पक्ष में इतिहास रचने की जमीन तैयार कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Exit Poll 2026: मुंबई में खिलेगा कमल या चलेगा ठाकरे का जादू? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

BMC Polls: रणबीर कपूर से श्रद्धा कपूर तक मतदान करने उमड़ा बॉलीवुड, Baby Boomers ने भी दिखाया जोश

प्रभाग 4 में भी EVM खराबी से मचा हड़कंप, वंचित बहुजन अघाड़ी का दावा, नहीं दब रहा चुनाव चिन्ह का बटन

सांसद शोभा बच्छाव पर आचारसंहिता उल्लंघन का आरोप, मतदान केंद्र तक ले गईं पद का नाम लिखी गाड़ी

ये भी पढ़ें- BMC Exit Poll 2026: मुंबई में खिलेगा कमल या चलेगा ठाकरे का जादू? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

‘लोकशाही की स्याही’ और EVM पर छिड़ा विवाद

मतदान संपन्न होते ही विपक्ष ने चुनाव आयोग और सत्ताधारी दल पर हमला बोल दिया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही (मार्कर) के आसानी से मिट जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पारंपरिक स्याही की जगह मार्कर का उपयोग कर ‘लोकशाही की स्याही’ मिटाने की कोशिश की गई है, जिससे बोगस मतदान को बढ़ावा मिला। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष अपनी हार सुनिश्चित देखकर अब चुनाव आयोग पर हार का ठीकरा फोड़ रहा है।

विरासत की जंग: कौन होगा असली दावेदार?

बीएमसी की 69 सीटों पर शिवसेना के दोनों गुटों (UBT बनाम शिंदे) के बीच सीधा मुकाबला था, जो यह तय करेगा कि बालासाहेब की विरासत का असली उत्तराधिकारी कौन है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीएमसी में महायुती को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जिससे उनका महापौर बनना लगभग तय है। वहीं, उद्धव और राज की जोड़ी 50-60 सीटों पर सिमट सकती है। ठाणे में एकनाथ शिंदे का एकछत्र राज कायम रहने का अनुमान है, जबकि नवी मुंबई और मीरा भायंदर में बीजेपी अकेले दम पर बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Bmc exit poll 2026 mahayuti majority mumbai mmr results prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 10:22 PM

Topics:  

  • BMC Elections
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.