-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Appoints 29 Technical Consultants Bridge Flyover Tunnel Projects
मुंबई के पुलों और फ्लाईओवरों की डिजाइन खामियां रोकने के लिए BMC ने बनाया 29 विशेषज्ञों का पैनल
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai BMC Bridge Planning Panel: गोखले और मृणालताई गोरे ब्रिज की तकनीकी गलतियों के बाद BMC ने 29 सलाहकारों का 5 साल के लिए पैनल बनाया है, जो पुलों और सुरंगों की डिजाइन और काम की निगरानी करेंगे।

गोखले और विक्रोली ब्रिज (सोर्सः सोेशल मीडिया)
Mumbai Bridge Expert Panel: मुंबई के गोखले पुल के आपस में मेल न खाने वाले हिस्सों, मृणालताई गोरे पुल की खुरदरी सड़क और विक्रोली रेलवे पुल पर योजना के अभाव जैसी लगातार सामने आई तकनीकी गलतियों और तीखी आलोचनाओं के बाद बीएमसी जाग गई है। भविष्य की परियोजनाओं में डिजाइन की खामियों और योजना में लापरवाही को रोकने के लिए बीएमसी ने बड़ा निर्णय लिया है।
शहर के प्रमुख पुलों, फ्लाईओवरों और सुरंगों के वैज्ञानिक नियोजन, डिजाइन और प्रत्यक्ष निगरानी के लिए 29 तकनीकी सलाहकारों का पांच वर्ष के लिए पैनल नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए स्थायी समिति के समक्ष रखा गया है। इस प्रस्ताव को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष की तरफ से प्रशासन को घेरने की संभावना है।
पिछले कुछ महीनों में मुंबई की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर बीएमसी को विभिन्न स्तरों पर आलोचना का सामना करना पड़ा। गोरेगांव स्थित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की अनुपयुक्त सड़क सतह के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं, विक्रोली रेलवे फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद भी वहां केंद्रीय डिवाइडर और पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने की बात सामने आई थी। विशेष रूप से फरवरी 2024 में अंधेरी स्थित गोपालकृष्ण
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
गोखले पुल के पुनर्निर्माण के दौरान इसके दो हिस्सों के आपस में नहीं जुड़ पाने के कारण बीएमसी के कामकाज पर सवाल उठे थे। इस पृष्ठभूमि में यह नया निर्णय काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्य के लिए मुख्य अभियंता, पुल विभाग के पास कुल 31 कंपनियों ने आवेदन किया था। तकनीकी क्षमता और अनुभव की जांच के बाद इनमें से 29 कंपनियों का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में CJP के समर्थन में उतरी मनसे, राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सलाहकार शुल्क 3.5 करोड़
इनमें ‘टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स’, ‘स्पेक्ट्रम टेक्नो कंसल्टेंट्स’ और ‘ग्रीन डिजाइन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज’ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं। ये सलाहकार वास्तविक काम शुरू होने से पहले ही तकनीकी चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान सुझाएंगे। इसके अलावा, सलाहकारों के काम पर नियंत्रण रखने के लिए बीएमसी ने दंडात्मक प्रावधान भी किए है। अधिकांश परियोजनाओं के लिए सलाहकार शुल्क अधिकतम 3।5 करोड़ रुपये तक सीमित रखा गया है।
Bmc appoints 29 technical consultants bridge flyover tunnel projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













