

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लेकर महायुति में मंथन जारी है। इसी बीच आज रात गृहमंत्री शाह के घर महायुति की बैठक होने जा रही हैं। इसके लिए शुक्रवार रात को अचानक राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दाेनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में महायुति के सीट शेयरिंग का खाका तैयार कर उस पर मुहर लगेगी।
बैठक के रात में देवेंद्र फडणवीस अमित शाह के घर पहुंचे। उसके कुछ देर बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार व एनसीपी के कार्रकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पहुंचे। इस बैठक को सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी व महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा हैं।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के ऐलान हो चुका है ऐसे में अब अंतिम दौर की बातचीत के लिए महायुति में सीट सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत आखिरी दौर में है। बीजेपी के 160 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय भी लगभग तय कर लिया गया है।
बता दें कि 14 अक्टूबर को बीजेपी की महाराष्ट्र कोर कमेटी के नेताओं की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इस दौरान महाराष्ट्र के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा को पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दी। तो वहीं शाह और नड्डा ने उन्हें जीत का रोडमैप समझाया।
पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे को याद दिलाया है कि ज्यादा सीटें होने के बाद भी बीजेपी के त्याग के कारण कम सीटों वाली शिवसेना को सीएम का पद मिल गया था। इसलिए अब सीटों के बंटवारे में शिंदे को बड़ा दिल दिखाना चाहिए।
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की थी। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।