- Hindi News »
- Elections »
- Dispute In Mva Over Nagpur South Assembly Constituency
नागपुर की सीट को लेकर MVA में बवंडर, उद्धव गुट को टिकट गई तो कांग्रेस में होगा विद्रोह
- Written By: आकाश मसने
महाविकास आघाड़ी में दक्षिण नागपुर की सीट को लेकर बवंडर मचा हुआ है। इस चुनाव में उनकी दावेदारी पक्की समझी जा रही लेकिन महाविकास आघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना इस पर अपनी दावेदारी ठोक रही है।

नाना पटोल व उद्धव ठाकरे (सोर्स: एएनआई)
नागपुर: महाविकास आघाड़ी में दक्षिण नागपुर की सीट को लेकर बवंडर मचा हुआ है। इस सीट पर बीते चुनाव में कांग्रेस के गिरीश पांडव महज 4,000 के करीब वोटों से हारे थे। उन्होंने मोहन मते को इतनी कड़ी टक्कर दी थी कि बीजेपी का पसीना छूट गया था। इस चुनाव में उनकी दावेदारी पक्की समझी जा रही लेकिन महाविकास आघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना इस पर अपनी दावेदारी ठोक रही है।
दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को यह भनक लगी कि यह सीट ठाकरे गुट के लिए छोड़ी जा रही है। इसके बाद तो अचानक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4, 5, 6 के अध्यक्षों दिनेश तराले, विश्वेश्वर अहिरकर और प्रवीण गवरे ने बाकड़े सभागृह में इस सीट के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक की सूचना जारी कर दी। पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार, अगर यह सीट कांग्रेस से छीनी जाती तो सारे के सारे पदाधिकारी सभी सेल की कार्यकारिणी तत्काल इस्तीफा दे देते।
मुंबई के निर्देश पर टली बैठक
जानकारी के अनुसार, जब दक्षिण नागपुर सीट के पदाधिकारियों के आकस्मिक बैठक की सूचना मुंबई में बैठे पार्टी के आलानेताओं के पास पहुंची तो सूचना दी गई कि सीटों पर निर्णय लेने के लिए महाविकास आघाड़ी नेताओं की बैठक चल रही है। यहां के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि निर्णय कांग्रेस के पक्ष में हो सकता है। मुंबई के निर्देश पर यहां की बैठक को स्थगित कर दिया गया लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अगर दक्षिण नागपुर शिवसेना को दी गई तो कांग्रेस के पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:– उद्धव ठाकरे ने महायुति को दिया झटका, BJP और अजित पवार गुट के दो पूर्व विधायकों ने थामी शिवसेना (यूबीटी) की मशाल
कहा जा रहा है कि महाविकास आघाड़ी में मात्र 10-12 सीटों पर ही निर्णय होना बाकी है जिसमें जिले की रामटेक और दक्षिण नागपुर की सीट भी शामिल हैं। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस व यूबीटी अड़ी हुई है। वहीं, एक स्थानीय पदाधिकारी ने बताया कि बैठक इस बात पर निर्णय लेने के लिए बुलाई गई थी कि अगर ठाकरे गुट को यह सीट जाती है तो हमें क्या भूमिका लेनी चाहिए।
मुंबई में झड़प, कहीं हो न जाए सांगली पैटर्न
शुक्रवार को मुंबई में महाविकास आघाड़ी की बैठक में बची हुई सीटों के बंटवारे को लेकर मैराथन चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस रामटेक व दक्षिण नागपुर की सीट छोड़ने को तैयार नहीं हुई। वहीं, शिवसेना भी अड़ी रही। इसे लेकर दोनों पक्षों के नेताओं में झड़प होने की खबर है। बताते चलें कि ठाकरे गुट से जिला प्रमुख प्रमोद मानमोड़े को पहले ही काम पर लगने का संदेश दिया गया था। जिला प्रमुख किशोर कुमेरिया भी इच्छुक हैं।
यह भी पढ़ें:– चंद्रशेखर बावनकुले की बगावती नेताओं काे सख्त चेतावनी, MVA को भी लिया आड़े हाथ
बीजेपी के चुनौती बनेंगे पांडव
कांग्रेस ने अगर पांडव को रिपीट किया तो वे बीजेपी के लिए फिर चुनौती पेश करेंगे यह निश्चित है। अगर उम्मीदवारी नहीं दी गई तो लोकसभा चुनाव की तरह सांगली पैटर्न की संभावना बन रही है। लोस चुनाव में सांगली सीट के लिए यूबीटी ने अपने मन से ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था जिसके जवाब में कांग्रेस ने निर्दलीय रूप में अपना उम्मीदवार उतारा और वह सीट जीती। विधानसभा चुनाव में दक्षिण नागपुर सीट पर यह पैटर्न नजर आ सकता है क्योंकि कांग्रेस किसी कीमत पर यह सीट बीजेपी से छीनने की रणनीति पर काम कर रही है।
Dispute in mva over nagpur south assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMVivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













