भाईंदर के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, ओएनजीसी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से मछुआरों में डर
Bhayandar ONGC Platform: भाईंदर के समुद्री क्षेत्र में ओएनजीसी के मानवरहित प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा संकेतों और रोशनी की कमी से मछुआरों की जान खतरे में पड़ गई है। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ONGC प्लेटफॉर्म सेफ्टी इशू (सौ. सोशल मीडिया )
Bhayandar ONGC Platform Fishermen Safety: ओएनजीसी के मुंबई हाई क्षेत्र में समुद्र के बीच स्थित एक मानवरहित प्लेटफॉर्म पर रोशनी और सुरक्षा संकेतों के अभाव ने मछुआरों की जान जोखिम में डाल दी है।
इस गंभीर मछुआरा सहकारी समिति ने मत्स्य विभाग के सहायक आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 7 मई की रात करीब 1 बजे भाईंदर पश्चिम के उत्तन डोंगरी चौक क्षेत्र से एक मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र से वापस किनारे लौट रही थी।
इसी दौरान जीपीएस लोकेशन पर मौजूद मानवरहित प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की चेतावनी लाइट, रेडियम मार्किंग या रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण नाव अचानक उसके बेहद करीब पहुंच गई और फंसने की स्थिति बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, बीएमसी 40% तक बढ़ा सकती है पे-एंड-पार्क शुल्क
‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
मुंबई में बनेगा 910 एमएलडी क्षमता का नया जलशुद्धीकरण केंद्र, बीएमसी खर्च करेगी 1685 करोड़ रुपये
वसई-विरार में जहरीले धुएं का खतरा, रात में चल रहे आरएमसी और डामर प्लांट से बिगड़ी हवा
सतर्कता से टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि नाविक टंडेल की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र के मछुआरों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। मछुआरों का कहना है कि रात के समय प्लेटफॉर्म पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे दूर से उसका पता लगाना लगभग असंभव हो जाता है। समिति ने अपनी मांगें सहायक आयुक्त, मत्स्य पालन (पालघर-ठाणे) को भेजे गए पत्र में उठाई हैं।
ये भी पढ़ें – मुंबई में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, बीएमसी 40% तक बढ़ा सकती है पे-एंड-पार्क शुल्क
प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव
यह घटना बेहद गंभीर है। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भविष्य में बड़े समुद्री हादसे को न्योता दे रहा है। प्रशासन को प्लेटफार्म पर तुरंत हाई पावर चेतावनी लाइटै लगानी वाहिए। साथ ही रेडियम और रिफ्लेक्टर मार्किंग तथा समुद्री सुरक्षा संबंधी चेतावनी बोर्ड स्थापित किए जाने चाहिए।
– बर्नार्ड डिमेलो, संस्थापक, पाली उत्तन मछुआरा
सहकारी समिति लिमिटेड
