भाईंदर में मर्डर केस का 3 घंटे में खुलासा, सड़ी-गली लाश की पहचान कर तीन आरोपियों को दबोचा
Navghar Police Action: भाईंदर पूर्व में मैंग्रोव क्षेत्र से बरामद सड़ी-गली और आंशिक रूप से जली हुई लाश की पहचान कर नवघर पुलिस ने मात्र तीन घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
- Written By: आंचल लोखंडे
Murder Case Solved (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhayandar Murder Case: मीरा- भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का मात्र तीन घंटे के भीतर पर्दाफाश कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने सड़ी-गली और आंशिक रूप से जली हुई अवस्था में मिले अज्ञात शव की पहचान कर हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 16 वर्षीय नाबालिग बालक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 5 जून की शाम करीब 6 बजे भाईंदरे पूर्व स्थित सचिन तेंदुलकर मैदान के सामने मैंग्रोव जंगल क्षेत्र में 30 से 40 वर्ष आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।
जांच के दौरान पुलिस को 1 जून को लापता हुए भाईंदर पूर्व के पूजा नगर, लक्ष्मी चॉल निवासी 25 वर्षीय गौरव विजयप्रकाश बडसर के संबंध में जानकारी मिली। घटनास्थल से बरामद वस्तुओं और लापता युवक के सामान का मिलान करने पर पुलिस को अहम सुराग मिला। आगे की जांच में स्पष्ट हुआ कि गौरव बडसर की हत्या की गई थी। इसके बाद नवघर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच और सीसीटीवी से खुला राज
पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विमल प्रेमकुमार राजभर (19) और विशाल प्रेमकुमार भारद्वाज उर्फ राजभर (25), दोनों निवासी कविता अपार्टमेंट, गणेश गली, नवघर रोड, भाईंदर पूर्व, तथा एक 16 वर्षीय बालक की संलिप्तता सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा कोकणी पुलिस हिरासत में, जमीन विवाद में कोयते से जानलेवा हमला करने का प्रयास
ग्वालियर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों पर महिला सुरक्षा शाखा की दबिश
मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री का बैग खोलते ही सन्न रह गए अधिकारी, अंदर से निकले 29 दुर्लभ विदेशी जीव
समर्थन मिला, फिर भी नरेंद्र दराडे की राह आसान नहीं; विधान परिषद चुनाव में सस्पेंस बरकरार
ये भी पढ़े: मुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
जांच में पता चला कि आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने गौरव को शराब पिलाकर सचिन तेंदुलकर मैदान के सामने स्थित मैंग्रोव क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गए। वहां चाकू से हमला करने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिली सफलता
मामले का खुलासा पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख तथा नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय धूमे (अपराध), पुलिस निरीक्षक तृप्ति देशमुख (प्रशासन), सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल तालेकर, नितिन बेंद्रे सहित अपराध जांच शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
