नागपुर की अम्मा दरगाह में सनसनीखेज कांड! बंगाल की युवती से यौन शोषण, कलमा पढ़ने किया मजबूर, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Amma Dargah Case: नागपुर की प्रसिद्ध अम्मा दरगाह में पश्चिम बंगाल की युवती से दरगाह संचालक और उसके बेटे द्वारा यौन शोषण, मारपीट और जबरन धर्मांतरण कराने का खौफनाक मामला सामने आया है।
Kamthi Amma Dargah Religious Conversion Case
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Kamthi Amma Dargah Religious Conversion Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के पुरानी कामठी इलाके में स्थित प्रसिद्ध अम्मा दरगाह परिसर में एक युवती के साथ यौन शोषण, जान से मारने की कोशिश और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दरगाह के संचालक और उसके बेटे समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ कन्हान और कामठी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

उर्स में आई युवती बनी हवस और प्रताड़ना का शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह जुनी कामठी की अम्मा दरगाह में आयोजित होने वाले उर्स में शामिल होने के लिए नागपुर आई थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान दरगाह के संचालक ताजी तनविरूद्दीन, उसके बेटे ताजी मुस्तफीउद्दीन, तेजस खोबरागडे और उनके अन्य साथियों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही युवती को बंधक बनाकर उसका शारीरिक कर हत्या का प्रयास किया गया।

पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि ये लोग लगातार उसे निशाना बना रहे थे और उसके साथ बुरा बर्ताव करते थे। 18 मई की रात को वे उसे एक कमरे में ले गए जहां उसकी बुरी तरह पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पर बैट, बेलन और चप्पल से हमला किया गया। उसे कलमा पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए भी मजबूर किया गया और धर्मांतरण के लिए मजूबर किया गया।

पीड़िता ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि आरोपियों का एक फार्महाउस है जहां वे युवतियों को ले जाते हैं और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते हैं। उसने यह भी बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पीड़िता ने काेलकाता में दर्ज कराई शिकायत

महिला ने बताया कि इस मुश्किल हालात से बचकर वह सीधे कोलकाता पहुंची। वहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद, उसने स्थानीय पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोलकाता की डमडम पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच की। घटना की गंभीरता और अधिकार क्षेत्र (jurisdiction) को देखते हुए, आगे की कार्रवाई के लिए केस नागपुर की कन्हान और कामठी पुलिस को सौंप दिया गया।

कोलकाता पुलिस से शिकायत मिलने के बाद कन्हान और कामठी पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों ताजी तनवीरूद्दीन, ताजी मुस्तफीूद्दीन और तेजस खोबरागड़े को गिरफ्तार कर लिया। FIR में बाबा ताजी जानवेखान, ताजी मुस्तफाखान बेग, बशारा फातिमा ताजी और मल्ला धुर्वे के नाम भी शामिल हैं। फिलहाल, सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com