मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री का बैग खोलते ही सन्न रह गए अधिकारी, अंदर से निकले 29 दुर्लभ विदेशी जीव
Exotic Animals Smuggling: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने बैंकॉक से आ रहे एक भारतीय यात्री के बैग से 29 विदेशी जंगली जानवर जब्त किए। इसमें गिब्बन, मेलानिस्टिक गिलहरी, बॉल पायथन शामिल है।
- Written By: आकाश मसने
बैंकॉक से आए यात्री के बैग से निकले विदेशी जंगली जीव (सोर्स: सोशल मीडिया)
Exotic Animals Smuggling At Mumbai Airport: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क (Customs) विभाग ने वन्यजीव तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। बैंकॉक से आ रहे एक भारतीय मूल के यात्री के सामान की तलाशी के दौरान अधिकारियों को बैग्स में 29 बेशकीमती और विदेशी वन्यजीव जीवित पाए गए।
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की टीम ने इनपुट के आधार पर बैंकॉक से उतरे संदिग्ध एक भारतीय यात्री को जांच के लिए रोका। जब उसके सामान का एक्स-रे और फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया, तो अधिकारी सन्न रह गए। ट्रॉली बैग्स के भीतर बेहद चालाकी से छुपाकर रखी गईं कई लुप्तप्राय विदेशी प्रजातियां बरामद हुईं।
सामान में छिपी मिलीं दुर्लभ प्रजातियां
रेस्क्यू में शामिल वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए यात्री के बैग में कई विदेशी प्रजातियां छिपाई गई थीं। यात्री के पर से बरामद जानवरों में गिब्बन, मेलानिस्टिक गिलहरी, बॉल पायथन और इगुआना जैसी प्रजातियां शामिल थीं। इन्हें बैग के अंदर छिपाकर अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था। मिली जानकारी अनुसार, DGCA की गाइडलाइन के मुताबिक जब्त किए गए इन वन्यजीवों को उस देश में वापस भेजा जाएगा, जहां से इनकी तस्करी कर लाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया की आंगनवाड़ी सेविकाएं परेशान, नेटवर्क समस्या से ऑनलाइन काम प्रभावित
समन्वय पोर्टल से साइबर ठगी का भंडाफोड़: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर दर्ज हुई FIR
ठाणे में निजी एंबुलेंसों पर रेट चार्ट का स्टिकर अनिवार्य, RTO और MNS की पहल से मनमाने किराए पर लगेगी रोक
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश दुर्लभ जीवों की जब्ती के बाद अधिकारियों की मदद के लिए ‘रेस्क्यूइंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (RAWW) की वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। यह ऑपरेशन ‘वाइल्डलाइफ़ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो’ (WCCB) और वन विभाग के साथ मिलकर किया गया, ताकि जानवरों की प्रजातियों की पहचान की जा सके और उन्हें सुरक्षित तरीके से संभालने और उनका इलाज करने का इंतजाम किया जा सके।
यह भी पढ़ें:- मुंबई मेट्रो-1 ने पूरे किए शानदार 12 साल! 125 करोड़ यात्रियों की बनी लाइफलाइन, अब लॉन्च हुआ NCMC कार्ड
तस्करी के पीछे बड़े गिरोह हाथ?
इस मामले में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री इतनी बड़ी संख्या में विदेशी जंगली जानवरों की तस्करी क्यों कर रहा था? कस्टम और सुरक्षा अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है, या वह इन विदेशी जानवरों को खुद ही बेचने की योजना बना रहा था? इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।
