Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्व मंत्री के दौरे से पहले कार्यकर्ताओं की धरपकड़, भाकपा जिला सचिव व AISF प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के दौरे से पहले कार्यकर्ताओं की धरपकड़, भाकपा जिला सचिव और AISF अध्यक्ष नजरबंद, लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 20, 2026 | 08:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के भंडारा दौरे के दौरान पुलिस ने संभावित आंदोलन की आशंका के चलते कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी. शहर में हो रही वृक्ष कटाई के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन AISF के प्रदेश अध्यक्ष वैभव चोपकर और जिला उपाध्यक्ष प्रणय बडवाईक को पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव हिवराज उके के घर पर ही नजरबंद कर दिया. कार्यकर्ता भंडारा शहर में चल रही पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने आए थे.

लेकिन पुलिस ने उनसे पूछताछ करते हुए कुछ कर्मचारियों को उनके साथ ही तैनात कर दिया और उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने बारबार स्पष्ट किया कि वे कोई आंदोलन नहीं, केवल ज्ञापन देने आए हैं, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें रोके रखा.

दमन से आंदोलन नहीं रुकेगाइस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए वैभव चोपकर ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है. उन्होंने कहा, दमन से आंदोलन की गति नहीं रुकेगी. सरकार को यह समझना चाहिए कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

सम्बंधित ख़बरें

राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद

IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव

पेज क्र.1 आयुध आयुध निर्माणी भंडारा में प्रशासन के खिलाफ एल्गार, कामगारों का 24 घंटे का चेन अनशन शुरू. निर्माण

CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर

लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवालमंत्रियों के दौरे के दौरान कानूनव्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की, लेकिन केवल ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने से लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पहले से ही वृक्ष कटाई को लेकर माहौल गरमाया हुआ है, ऐसे में इस घटना से पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं में नाराजगी और बढ़ गई है.

Workers arrested before the visit of revenue minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.