राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निजी दौरे में सरकारी अमले की तैनाती ने उठाए सवाल, भंडारा में सगाई समारोह के दौरान भारी सुरक्षा।
Bhandara News: कामठी के पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर के पुत्र के सगाई समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सोमवार को भंडारा के दौरे पर रहे. शहर के खात रोड स्थित जीबी क्लब में आयोजित इस निजी पारिवारिक समारोह के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला. दौरा पूरी तरह निजी और पारिवारिक होने के बावजूद जिले की समूची प्रशासनिक मशीनरी इस आयोजन में व्यस्त नजर आई, जिससे सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.
मंत्री के आगमन से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक जिला पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे. हालांकि प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी सुरक्षा देना अनिवार्य है, लेकिन एक निजी सगाई समारोह के लिए सरकारी अमले का इस कदर जमावड़ा शहर में चर्चा का विषय बना रहा.
राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस का भारी भरकम अमला सुबह से ही कार्यक्रम स्थल और सड़क मार्ग पर तैनात कर दिया गया था. इस दौरे के कारण खात रोड और आसपास के इलाकों की यातायात व्यवस्था में अचानक बड़े बदलाव किए गए. सुरक्षा कारणों से कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया, जिसके चलते भीषण गर्मी में आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग पर गड्ढों से हादसे का खतरा, सांसद पडोले ने NHAI से मांगी तत्काल कार्रवाई
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Bhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली राहत की सांस सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हैरानी की बात यह रही कि केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस और विशेष चिकित्सा टीम की तैनाती की गई थी.
मंत्री के दौरे की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक विभाग ने अपनी ड्यूटी तो बखूबी निभाई, लेकिन एक निजी घरेलू समारोह के लिए सरकारी संसाधनों और अधिकारियों की इस खींचतान ने प्रशासनिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. शाम को मंत्री का काफिला रवाना होने के बाद ही तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.
