Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सानगडी-विहीरगांव मार्ग की बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, ग्रामीण बोले- अब आंदोलन होगा, मरम्मत की मांग तेज

Sakoli Road Condition: भंडारा जिले के साकोली तहसील अंतर्गत सानगडी से विहीरगांव बुराड्या जाने वाला मुख्य मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Author By manoj choubey | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jun 08, 2026 | 10:46 PM

Village Road Problem (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिय)

Follow Us
Follow Us:

Sangadi Vihirgaon Road: साकोली तहसील अंतर्गत सानगडी से विहीरगांव बुराड्या जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगहजगह बड़ेबड़े गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों के साथसाथ आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई स्थानों पर डामरीकरण पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि यह सड़क डामर की है या खड़ीकरण की ऐसा सवाल अब ग्रामीणों द्वारा उठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

सानगडी-विहीरगांव मार्ग की हालत बदतर

खासकर स्कूली विद्यार्थियों, मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस सेवा, किसानों और रोजमर्रा के काम के लिए आवागमन करने वाले लोगों को इस जर्जर सड़क का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में विहीरगांव की सरपंच दिपाली उपरीकर, पूर्व सभापति रेखा वासनिक, किशोर बारस्कर सासरा, सानगडी के रोजगार सेवक सुधीर मांडवटकर, गणेश झिंगरे, धनिराम सावरकर, मोहन चोपकर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच

अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल चुनाव 2026: ‘समर्थ पैनल’ का सूपड़ा साफ, मेघराज राजेभोसले की बड़ी जीत

मीरा रोड में दरिंदगी की शिकार मासूम का परिवार धमकियों से परेशान होकर पलायन को मजबूर, अपराधी अब भी फरार

जाकिर नाइक के संपर्क में थी निदा खान, मलेशिया से आ रहा था पैसा; TCS धर्मांतरण केस में संजय निरुपम का दावा

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स

स्थिति बेहद चिंताजनक

सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नीलाल वासनिक ने कहा कि, सानगडीविहीरगांव मार्ग की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन को कई बार निवेदन देने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि बारिश से पहले इस मार्ग की तत्काल दुरुस्ती कर नागरिकों को राहत दे।

Villagers are upset by the poor condition of the sangadi vihirgaon road who say they will now protest demanding repairs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 08:00 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Poor Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.