- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Valmazari Wildlife Crime Bison Death Electric Current Poaching Arrest Lakhni
वलमाझरी में शिकार का सनसनीखेज मामला: खेत में बिछाए बिजली के तारों से 2 ‘जंगली गौर’ की मौत; आरोपी किसान गिरफ्ता
वलमाझरी में दो जंगली गौर बाइसन का शिकार हुआ। किसान को गिरफ्तार किया गया। जानें पूरी खबर और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

Maharashtra Forest Crime News: वलमाझरी में 2 बाइसन का शिकार हुआ है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना लाखनी तहसील के वलमाझरी गांव में हुई, जहां फसलों की सुरक्षा के लिए बिछाए गए बिजली के नंगे तारों की चपेट में आने से दो जंगली गौर बाइसन की मौत हो गई।
वन विभाग ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग को उमरझरी सहवनक्षेत्र के वलमाझरी परिसर में दो जंगली गौर के मृत पड़े होने की गुप्त जानकारी मिली थी।
सूचना मिलते ही सहायक वन संरक्षक संजय मेंढे, वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश धनविजय और सहवनक्षेत्र अधिकारी पी.बी. ढोले ने टीम के साथ मौके पर धावा बोला। निजी गोट नंबर 388 और 386 की सीमा पर दोनों जानवरों के शव बरामद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
माल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल
अमरावती में अपराध की घटनाएं बढ़ीं: मंदिर में झपटमारी, युवती से छेड़छाड़
अटूट प्रयास की जीत: 13 साल पहले सतना से लापता हुआ ग्रेजुएट युवक ठाणे के मनोरुग्णालय से पहुँचा अपने घर
पशु चिकित्सा अधिकारियों की ओर से किए गए पोस्टमॉर्टम और प्रारंभिक जांच में शिकार की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पता चला कि खेत मालिक कुमार आनंदराव बन्सोड ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का करंट छोड़ रखा था। इन तारों के संपर्क में आने से ही दोनों जंगली गौर की तड़पकर मौत हो गई।
वन विभाग ने आरोपी के खेत से करंट लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए लकड़ी के खूंटे और तार जब्त कर लिए हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों को बचाने के लिए बिजली के करंट जैसे घातक रास्तों का चुनाव न करें, क्योंकि यह एक गंभीर अपराध है।
विभाग ने कहा कि किसान नुकसान भरपाई प्रदान अधिनियम 2023 के तहत मुआवजे के लिए आवेदन करें या सौर बाड़ जैसे सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें।
Valmazari wildlife crime bison death electric current poaching arrest lakhni
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 2 राशियों का भाग्य! जानें अपना आज का राशिफल
Mar 16, 2026 | 12:05 AMपटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PMकुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PMकेरलम चुनाव में तीन मोर्चों के बीच दिलचस्प मुकाबला, क्या स्थानीय निकाय चुनाव तय करेंगे सत्ता का समीकरण?
Mar 15, 2026 | 10:05 PM5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PMOpinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, केरल में कांटे की लड़ाई; जानें ओपिनियन पोल का एक-एक आंकड़ा
Mar 15, 2026 | 09:54 PMमुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
Mar 15, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM













