तुमसर की सड़कें बनीं हादसों का कारण, बारिश में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा
Tumsar Road Potholes: तुमसर में बारिश शुरू होते ही जर्जर सड़कें और गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। नागरिकों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
Road Repair (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Tumsar Municipal Council: अभी बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। लेकिन शहर एवं ग्रामीण परिसर की सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। सड़कों पर जगहजगह गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। नई सीमेंट की सड़कों को छोड़ दिया जाए तो अन्य सड़कों बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन लोग दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। अभी से लोगो को चिंता सता रही है कि, बारिश में गाड़ियां कहीं गड्ढों में न फंस जाए। इस बात पर भी चिंता जताई कि गत वर्ष बारिश ने शहर की अनेक सड़कों को जलमग्न कर दिया था।
इस बारे में प्रशासन का अनेकों बार ध्यान आकर्षित करने के बावजूद इस ओर अनदेखी की जा रही है। वैसे भी शहर में जब कभी दुर्घटना घटित होती है तब जाकर प्रशासन के अधिकारी नींद से जागते हैं। स्थानीय अतिथि गृह के सामने थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है तब यदि 34 दिन लगातार बारिश हुई तो क्या होगा। ऊपर से कई जगह सीमेंट की सड़क बन रही है इससे सड़क खुदी हुई है। इन कार्यों के चलते जगहजगह गड्ढे हो गए हैं। जिनमें बारिश के दौरान पानी भर गया है। पानी निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसमें दिन के समय में भी वाहन चलाना किसी सर्कस से कम नहीं है। तब रात में हालात कैसे होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
बारिश में गड्ढों से परेशान तुमसर के नागरिक
यदि कोई व्यक्ति धीरे गाड़ी चलाता है तो दूसरे वाहन चालक इस तरह हार्न बजाने लगते हैं जैसे सिर पर मौत ही नाच रही हो। इससे वाहन चलाने वाला घबरा जाता है और एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि बारिश में सड़कों पर पानी जमा न हो और यातायात सुचारू चलता रहे तो कोई परेशानी नहीं होगी। सफाई के नाम पर नप का यह खेल नया नहीं है। जिस तरह बारिश पूर्व नालों की सफाई पर जोर दिया जाता है ठीक उसी तरह गड्ढों को बुझाने का अभियान भी नप की ओर से चलाया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
TET Paper Leak केस में 1.5 करोड़ रूपय की डील का खुलासा, ठाणे पुलिस ने 3 को दबोचा, दिल्ली-हरियाणा से जुड़े तार
गोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
नागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
भंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
ये भी पढ़े: समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, चंद्रपुर के जीवने परिवार में पसरा मातम
प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
लेकिन प्रशासन की नींद तब खुलती है जब कोई बड़ा हादसा होता है। तब तक खामोशी छायी रहती है। ऐसा नहीं है कि, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि वहां से नहीं गुजरते होंगे।
सभी अधिकारियों को लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं
नगरसेवक गुलराज कुंदवानी ने कहा कि वर्तमान में अधिकारी एवं कर्मचारियों पर किसी तरह का दबाव नहीं होने से वे अपनी मनमर्जी से कार्य करते हैं। उन्हें विकास कार्य अथवा लोगों की परेशानी कोई लेना देना नहीं है। अब तक बारिश पूर्व आवश्यक कार्यो का नियोजन किया जाना चाहिए था। लेकिन अधिकारियों में किसी तरह का नियोजन दिखाई नहीं देता है। इससे लोगों को अवश्य ही परेशानी हो रही है।
