Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुमसर-मोहाडी में बेरोजगारी बनी बड़ी चुनौती, चाय-पान टपरी तक सीमित हो रहे युवा

Bhandara Employment Crisis: तुमसर और मोहाडी तहसील में बढ़ती बेरोजगारी गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करने की मांग उठाई है।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 16, 2026 | 08:34 PM

Closed Factories (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Industrial Closure: जिस समय आधुनिकता नहीं थी उस समय लोगों के हाथों को क्षेत्र में काम मिलता था। लेकिन डिजिटल जमाने में युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है एवं रोजगार की तलाश में अन्य शहरों में जाना पड़ता है। वर्तमान में तुमसर व मोहाडी तहसील में बेरोजगारी एक त्रासदी बन चुकी है। कुबेर नगरी के नाम से तुमसर तहसील के उद्योग धंधे बंद होने एव नए कारखाने शुरू नहीं होने से बेरोजगारों के साथ ही छोटे बडे व्यापारियों इसका भुगतान भुगतना पड़ रहा हैं।

एक भी नए कारखाने की नही रखी नींवबीते 4 दशकों में क्षेत्र के शुरू सभी उद्योग धंदे बंद हुए, लेकिन एक भी नए कारखाने की नींव नहीं रखी जाने से क्षेत्र सुशिक्षित बेरोजगारों मजबूरन शहर छोड़कर जाना पड़ता है, साथ ही क्षेत्र में उच्च शिक्षित युवाओं की फौज खड़ी हुई है। उन्हें काम धंदा नहीं मिलने से चाय पान टपरी पर टाइमपास करते हुए दिखाई देते हैं।

उद्योगों के बंद होने से बढ़ी बेरोजगारी

वर्ष 1978 में तुमसर व मोहाडी तहसील अंतर्गत आनेवाले देव्हाडा गांव में एलोरा पेपर मिल की स्थापना की गई थी। उस दौरान कंपनी में उत्पादन शुरु होने पर भंडारा व गोंदिया जिले के लोगों को उनके योग्यता नुसार काम मिला था। इससे कुछ प्रमाण में क्षेत्र की बेरोजगारी दूर हो गई थी। कुछ वर्षों पूर्व उत्पादन तथा प्रबंधन में नफा व नुकसान को लेकर पेपर मिल की हालत पहले जैसी नहीं रही है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में पुलिया की बदहाल हालत, सुरेवाड़ा की जर्जर पुलिया बनी हादसों का कारण, बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें

भंडारा में स्टॉप डायरिया अभियान शुरू, 74 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगा ओआरएस और जिंक

बकाल परिवार मौत मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

ये भी पढ़े: ठाणे: शांतिनगर के जर्जर Parks और Grounds फिर होंगे आबाद, MBMC के अधीन लाने की तैयारी, महापौर ने दिए निर्देश

वर्षों से बंद है खम्बाटा कंपनी

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कारेमोरे ने कहा कि, शहर से 9 कि मी दूर माडगी स्थित खम्बाटा कंपनी शुरु रहते समय शहर का व्यापार जगत ख़ुशी से खिल उठता था। कंपनी के वेतन वाले दिन शहर की रौनक में चार चांद लग जाते थे। लेकिन गत 25 वर्ष से कंपनी बंद होने से हजारों लोगों को रोजी रोटी छिनी गई है। पूर्व के राजनितिक नेताओं ने क्षेत्र में विकास का बीड़ा उठाया होता तो युवकों को दरदर की ठोकरे खानी नहीं पड़ती है।

Tumsar mohadi unemployment crisis industries closed youth struggle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:09 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Employment News
  • Employment Rate
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.