Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: मातोश्री पगडंडी सड़क योजना के लंबित कार्य बारिश से पहले पूरे करने की मांग

Matoshri Pagdandi Road Scheme: मोहाडी तहसील सरपंच संगठन ने मातोश्री पगडंडी सड़क योजना के तहत चल रहे खेत मार्गों के लंबित कार्यों को बारिश शुरू होने से पहले पूरा करने की मांग की है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 14, 2026 | 10:54 PM

Rural Road (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mohadi Tehsil News: मातोश्री पगडंडी सड़क योजना के तहत तहसील में चल रहे खेत मार्गों के लंबित कार्यों को बारिश शुरू होने से पहले युद्धस्तर पर पूरा करने तथा राजनीतिक उद्देश्य से की जा रही कथित झूठी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर तहसील सरपंच संगठन ने तुमसर के उपविभागीय अभियंता प्रफुल्ल झाडे को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया, कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मातोश्री पगडंडी सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खेत मार्गों के खड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं। इन कार्यों की सरपंच संगठन और स्थानीय किसान लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रत्यक्ष निरीक्षण और किसानों से संवाद के आधार पर यह कार्य कृषि उत्पादन की ढुलाई, खादबीज परिवहन तथा कृषि यंत्रीकरण के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

खेत मार्गों के अधूरे काम से किसानों की चिंता बढ़ी

संगठन का आरोप है कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष और व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते इन कार्यों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के पास निराधार शिकायतें कर रहे हैं। इससे ठेकेदारों पर अनावश्यक दबाव बन रहा है और कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। प्रशासन की निगरानी में हो गुणवत्तापूर्ण कार्य सरपंच संगठन ने मांग की है कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले प्रशासन की निगरानी में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार सभी स्वीकृत खेत मार्गों का निर्माण 30 जून से पहले पूरा कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना

14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार

तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत

अमरावती विधान परिषद चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस की रणनीति पर सवाल

ये भी पढ़े: MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना

खेत मार्गों का निर्माण 30 जून तक पूरा करने की मांग

ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहाडी तहसील सरपंच संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र नागफासे, शिवनी के उपसरपंच महादेव बांते, सरपंच राजेश हटवार, गुलाब सब्वालाखे, मनोहर राखड़े, रेश्मा ईश्वरकर, गोलू रोटके, अर्जुन उइके सहित अन्य सरपंच एवं उपसरपंच उपस्थित थे।

Demand to complete pending works of matoshree pagdandi road scheme before the rains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 03:56 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.